scriptऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु का ताल में गुरमत समागम आज से, पहले दिन कवि दरबार, देखें वीडियो | Historical gurudwara guru ka taal agra Program from 1st cotober | Patrika News

ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु का ताल में गुरमत समागम आज से, पहले दिन कवि दरबार, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Oct 01, 2019 08:50:03 am

ऐतिहासिक गुरुद्वारा दुःख निवारण गुरु का ताल, आगरा में तीन दिवसीय 32वां गुरुमत समागम होने जा रहा है।

guru.jpg
आगरा। ऐतिहासिक गुरुद्वारा दुःख निवारण गुरु का ताल, आगरा में तीन दिवसीय 32वां गुरुमत समागम होने जा रहा है। इस बार इसे गुरु नानक देव महाराज की जयंती के 550 साल के लिए समर्पित किया गया है। गुरुद्वारा गुरु का ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा पीतम सिंह ने समागम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
ये भी पढ़ें – भारत सरकार के इस अभियान में प्रमुख भूमिका निभाएंगे लीडर्स आगरा, सिकंदरा से हुई शुरुआत

ये है कार्यक्रम
पत्रकारों से बातचीत में बाबा पीतम सिंह ने बताया कि संत बाबा साधु मोनी सिंह और संत बाबा निरंजन सिंह की स्मृति में 32वां गुरमत समागम 1, 2, 3 अक्टूबर, 2019 को होगा। सभी कार्यक्रम भाई नंदलाल समागम हॉल में होंगे। एक अक्टूबर को शाम सात बजे से रात्रि 12 बजे तक कवि दरबार होगा। इसमें प्रसिद्ध कविगण भाग लेंगे। सरदार कंवलजीत सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह को साहित्य से प्रेम था। वे कवि दरबार लगाया करते थे। 2 अक्टूबर को प्रातः नौ बजे से दोपहर 3 बजे तक तथा शाम सात बजे से रात्रि 12 बजे तक कीर्तन कथा दरबार है। तीन अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समापन समारोह होगा।
रागी जत्थे श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर से सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह, गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली से ज्ञानी रणजीत सिंह, संत बाबा नरिन्द्र सिंह, संत बाबा बलविंदर सिंह (लंगर साहिब श्री हजूर साहिब), संत बाबा ठाकुर सिंह (धौलपुर, मचकुंड), संत बाबा सेवा सिंह (गुरुद्वारा किला ग्वालियर), संत बाबा जंग सिंह (कुपकलां), बाबा रौशन सिंह (संत आश्रम धवलान) आ रहे हैं। रागी एवं ढाड़ी जत्था लेकर भाई हरजोत सिंह जख्मी (जालंधर), भाई प्रेम सिंह बंधु (दिल्ली) से आ रहे हैं। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब गुरमति संगीत विद्यालय, गुरु का ताल के विद्यार्थी कीर्तन का शुभारंभ करेंगे। ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर, ज्ञानी हरविन्दर सिंह सोहाणा, ज्ञानी अंग्रेज सिंह (गुरुद्वारा बंगला साहिब) प्रचारक हैं।
ये भी पढ़ें – BIG NEWS: प्याज का रेट गिरा, अब यहां मिलेगा 25 से 35 रुपये किलो के हिसाब से प्याज

तीन अक्टूबर को अमृत संचार
संत बाबा पीतम सिंह ने बताया कि तीन अक्टूबर को प्रातः नौ बजे से अमृत संचार कार्यक्रम है, जिसके तहत अमृत पान कराया जाएगा। सभी सिखों को अमृत पान जरूर करना चाहिए। मीडिया प्रभारी मास्टर गुरनाम सिंह एवम् समन्वयक बंटी ग्रोवर ने बताया कि अमृत पान के इच्छुक सज्जन केश स्नान करके तैयार होकर गुरुद्वारा मंजी साहिब में पहुंचें। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के ककारों की सेवा पांच प्यारे के रूप में उपलब्ध रहेगी।
ये भी पढ़ें – राशिद मियां की जिदंगी में आया भूचाल, प्रेमिका से बेगम बनी जीवनसाथी के बारे में बताई ऐसी बात, रात होते ही…, पुलिस अधिकारी भी हैरान

इन्होंने किया पोस्टर का विमोचन
इस मौके पर संत बाबा पीतम सिंह रानी सिंह, मीडिया समन्वयक बंटी ग्रोवर, मीडिया प्रभारी मास्टर गुरनाम सिंह, महंत हरपालसिंह गुरमीत सिंह सेठी, रानी सिंह, मनीष साहनी, नरेंद्र सिंह खनूजा, वीरेंद्र सिंह, सुंदर सिंह भोजवानी, गुरमीत गिल, शीतल गांधी, रीता आहूजा, रेनू भाटिया आदि ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। सभी ने आम जनता से आग्रह किया कि तीनों दिन कार्यक्रम में आकर अपने दुखों का निवारण करें।
ये भी पढ़ें – हिमालय-हिन्द महासागर राष्ट्र समूह के अंतराष्ट्रीय सम्मेलन के ये दो Video जरूर देखें

संत बाबा साधु मोनी सिंह के बारे में
संत बाबा साधु मोनी सिंह सचखंड श्री हजूर साहिब में लंगर की सेवा संभाल रहे थे। वे कीर्तन व्याख्यान और शस्त्र विद्या में निपुण थे। उन्होंने मुंबई में आगरा रोड पर गुरुद्वारा गुरु नानक साहिब धुलिया (महाराष्ट्र) की विशाल इमारत का निर्माण कराया। 24 घंटे गुरु का लंगर आरंभ कराया, जो निरंतर चल रहा है। आगरा निवासी संगत की विनती पर आगरा में 1971 को गुरुद्वारा साहिब का भवन बनवाना शुरू किया। इसे ही आज गुरुद्वारा गुरु का ताल के नाम से जाना जाता है। इसी स्थान पर गुरु तेग बहादुर ने हिन्दू धर्म के तिलक और जनऊ की रक्षा के लिए स्वयं को गिरफ्तार करवाया था। इसके अलावा गुरुद्वारा ज्योति सरूप संगरूर पंजाब, गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब निजामाबाद (आजमगढ़) व मथुरा के स्थानों की सेवा संभालते हुए सचखंड श्री हजूर साहिब में कलगीधर पातशाह के चऱणों में सेवा करते हुए प्रभु के चऱणों में विलीन हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो