scriptगुरु नानक के 550वें प्रकाश पर्व पर सुल्तानपुर लोधी में जमा होंगे दो करोड़ श्रद्धालु | Historical gurudwara guru ka taal agra Programs ends with Keetran | Patrika News

गुरु नानक के 550वें प्रकाश पर्व पर सुल्तानपुर लोधी में जमा होंगे दो करोड़ श्रद्धालु

locationआगराPublished: Oct 03, 2019 08:05:14 pm

-नानक देव ने 1499 में पांच उदासियों की शुरुआत की थी-गुरुद्वारा गुरु का ताल में तीन दिवसीय गुरमत समागम का समापन-गुरुद्वारा मंजी साहिब में 65 अभिलखियों ने अमृत पान किया

गुरु नानक के 550वें प्रकाश पर्व पर सुल्तानपुर लोधी में जमा होंगे दो करोड़ श्रद्धालु

गुरु नानक के 550वें प्रकाश पर्व पर सुल्तानपुर लोधी में जमा होंगे दो करोड़ श्रद्धालु

आगरा। संत बाबा साधु सिंह मोनी जी एवं संत बाबा निरंजन सिंह की मीठी याद में आयोजित तीन दिवसीय 32वां गुरमत समागम कथा एवम् कीर्तन दरबार के साथ समापन हो गया। गुरुद्वारा गुरु का ताल स्थित भाई नन्द लाल समागम हाल में श्रद्धापूर्ण वातावरण में समापन हुआ। इस मौके पर तख्त पटना साहिब से पधारे ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर ने बताया कि गुरु नानक देव के 550 साल जयंती पर मुख्य कार्यक्रम सुल्तानपुर लोधी में होगा। यहां दो करोड़ श्रद्धालुओं के लिए इंतजाम किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें

भाजपा नेत्री की हत्या का हुआ हैरान करने वाला खुलासा, राजनीतिक गलियारों में हलचल



कहां है सुल्तान पुर लोधी
पंजाब राज्य के कपूरथला जिले में सुल्तानपुर लोधी नामक स्थान है। यहां सिख धर्म के पहले गुरु नानकदेव महाराज ने अपने जीवन के 14 साल गुजारे। वे यहां बेर के पेड़ के नीचे ध्यान लगाते थे। यहीं उनका दैवीय शक्तियों से साक्षात्कार हुआ। वह बेर का पेड़ आज भी हरा-भरा है और इस पर बेर लगते हैं। यह भी किसी चमत्कार से कम नही है। सुल्तानपुर लोधी शहर से ही गुरु नानक देव ने विश्व कल्याण के लिए 1499 ईसवी में पांच उदासियों (यात्राओं) की शुरुआत की थी।

यह भी पढ़ें

Aligarh Muslim University के छात्र Namaz से दूर करें तनाव, यहां लीजिए Tips


मानवता का संदेश
ज्ञानी रंजीत सिंह गौहर ने बताया कि जिस प्रकार पगड़ी का रंग अलग-अलग होता लेकिन पहचान पगड़ी से होती है, उसी प्रकार सिक्ख समाज में विभिन्न सम्प्रदाय के व्यक्ति होने के बाद भी उनकी पहचान गुरु नानक देव जी के सिक्ख से होती है। जिस प्रकार गुरु नानक देव जी अपनी चारों उदासियों में मंदिर भी गए, मस्जिद भी गए। उन्होंने हर जगह मानवता का संदेश दिया। उसी प्रकार हर सिक्ख को उनसे सीख लेने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें

एआरटीओ ने काटा चालान तो युवक ने पूछा आपकी सीट बेल्ट कहां है, जमकर हुई बहस, वीडियो वायरल


संत बाबा साधु सिंह की याद
साबका जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह ने संत बाबा साधु सिंह मोनी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जब हम नगर कीर्तन लेकर आगरा से गुजरते थे, तब संत बाबा साधु सिंह मोनी स्वयं अपने हाथ से लंगर छकाते थे। इससे पूर्व जालंधर से पधारे भाई हरजोत सिंह जख्मी ने
श्री गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज 31 रागों में कीर्तन किया। दिल्ली से पधारे भाई प्रेम सिंह बंधु ने गुरु नानक देव जी की वाणी का गायन कर संगत को निहाल कर दिया।

यह भी पढ़ें

किसान सम्मान निधि के नाम पर किसानों के साथ यह क्या हो रहा है, पढ़िए पूरी रिपोर्ट



पंजाब और महाराष्ट्र से आई संगत
इस अवसर पर मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी को हजूर साहिब लंगर साहिब से आए डॉ बाबा राजेन्द्र सिंह जी ने दस्तर सजा कर देश कौम की सेवा करने के लिए महाराज के आगे अरदास की। स्त्री सिंह सभा की बीबी रानी सिंह एवं गुरमीत गिल ने गुरबाणी का गायन किया। इस बार गुरमत समागम में तराई के अलावा पंजाब, महाराष्ट्र एवम् आगरा के आस पास के शहरों की संगत दर्शन करने पहुंची। सुबह गुरुद्वारा मंजी साहिब पर 65 अभिलखियों ने अमृत पान किया। पांच प्यारे सिंह साहिब दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से पधारे।

यह भी पढ़ें

चमत्कारी है हिम्मतपुर वाली माताः नवरात्र में जरूर कीजिए दर्शन, देखें वीडियो

समागम में मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी, संत बाबा ठाकुर सिंह जी, संत बाबा जंग सिंह, बाबा जसपाल सिंह जी, बाबा जसवंत सिंह जी, जत्थेदार पाल सिंह, गुरतेज सिंह, अमर सिंह, सतनाम सिंह, मीडिया प्रभारी मास्टर गुरनाम सिंह, समन्वयक बंटी ग्रोवर, नगर प्रमुख नवीन जैन, महंत योगेश पुरी, मौलाना उजैर आलम, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राकेश गर्ग, डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, गुलाम मोहम्मद, कंवलदीप सिंह, कर्नल जी एम खान, पारुल भारद्वाज, शीतल अग्रवाल आदि को गुरु घर का सरोपा दिया गया। इस अवसर गुरुद्वारा गुरु के ताल पर चल रहे सिलाई सेंटर के बच्चों को सम्मानित किया गया। संचालन ज्ञानी अंग्रेज सिंह व रणजीत सिंह ने किया।

ट्रेंडिंग वीडियो