scriptHoli 2019: आज होलिका दहन की रात करें ये छोटा से उपाय, इतना धन बरसेगा कि संभाल नहीं पाएंगे… | Holi 2019 do these dhan prapti ke totke on hoilka dahan night | Patrika News

Holi 2019: आज होलिका दहन की रात करें ये छोटा से उपाय, इतना धन बरसेगा कि संभाल नहीं पाएंगे…

locationआगराPublished: Mar 19, 2019 05:59:30 pm

Submitted by:

suchita mishra

Holika Dahan की रात में कुछ उपाय करने से तमाम परेशानियां दूर हो सकती हैं।

holi ke upay

holi ke upay

होली (Holi) के त्योहारा पर रंगों के साथ-साथ होलिका दहन (Holika Dahan) की पूजा का भी खास महत्व है। इस बार होलिका दहन पूर्वा फाल्गुन नक्षत्र में किया जाएगा। शुक्र का ये नक्षत्र खुशी, उत्सव, ऐश्वर्य का प्रतीक है। 20 मार्च की सुबह 10:45 बजे से रात 8:58 बजे तक भद्रा काल रहेगा, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित होंगे। इसलिए होलिका दहन रात नौ बजे के बाद ही होगा। इसके अगले दिन यानी 21 मार्च को होली खेली जाएगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र का कहना है कि होलिका दहन की रात्रि तमाम समस्याओं को दूर करने वाली होती है। इसलिए होलिका दहन की रात को कुछ उपाय किए जाएं तो तमाम समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। ज्योतिषाचार्य से जानें उपाय।
धन प्राप्ति के लिए उपाय: होलिका दहन की रात्रि अपने वजन के बराबर अन्न दान करें। गरीब जनों में वस्त्र तथा भोजन बाटें। निर्धन जन के बच्चों में खिलौने तथा अबीर गुलाल बांटने से कभी धन की कमी नहीं आती तथा अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है।
संकटों से निजात का उपाय: तमाम संकटों से परेशान लोग होलिका दहन की रात्रि सुंदरकांड का पाठ करें। इसके अलावा श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

शनि साढ़े साती के उपाय: शनि की साढ़ेसाती से या शनि की महादशा से प्रभावित लोग होलिका दहन की रात में शनि के बीज मंत्र का जाप करें तथा हनुमान जी की विधिवत पूजा करें।

ट्रेंडिंग वीडियो