आगरा

यहां है मूर्खानंद विश्वविद्यालय, चार महानुभावों को दी जाएगी महामूर्ख की मानद उपाधि

ताजमहल के शहर आगरा में मूर्खानंद विश्वविद्यालय भी है, इस विश्वविद्यालय में होली से पूर्व दीक्षांत समारोह आयोजित कर लोगो को मूर्खानंद की मानद उपाधि से अलंकृत किया जाता है|

आगराMar 18, 2019 / 06:20 pm

धीरेंद्र यादव

Holi 2019

आगरा। ताजमहल के शहर आगरा में मूर्खानंद विश्वविद्यालय भी है। यह विश्वविद्यालय होली पर सक्रिय हो जाता है। होली से पूर्व ही दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाता है। इस बार यह समारोह 18 मार्च को है। इसमें आगरा के चार महानुभावों को मूर्खानंद की मानद उपाधि से अलंकृत किया जाएगा।
महामूर्ख सम्मेलन
मूर्खानंद विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. राम अवतार शर्मा और कुलपति डॉ. गिरधर शर्मा ने बताया कि दीक्षांत समारोह सेंट एंड्रूज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार, कर्मयोगी, कमलानगर में किया जाएगा। मुख्य अतिथि आगरा मंडल के आयकर आयुक्त सुनील कुमार वाजपेयी हैं। समय है अपराह्न तीन बजे से। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह वास्तव में महामूर्ख सम्मेलन है। होली की ठिठोली के लिए यह कार्यक्रम होता है।
इन्हें मिलेगी महामूर्ख की उपाधि
केन्द्रीय हिन्दी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर नंद किशोर पांडेय, पूर्व जिला न्यायाधीश सुरेश कुमार सिंह, आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार माहेश्वरी, आगरा आकाशवाणी की निदेशक डॉ. राज्य बनर्जी और व्यवसायी विनीत खेड़ा को महामूर्ख की उपाधि दी जाएगी। उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि भी दी जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.