आगरा

गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज ताजमहल के शहर आगरा में रहेंगे छह घंटे तक, जानिये पूरा कार्यक्रम

गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज आगरा आ रहे है। पूर्वाह्न 10:30 बजे खेरिया के एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे।

आगराOct 29, 2018 / 08:08 am

धीरेंद्र यादव

आगरा। गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज आगरा आ रहे है। पूर्वाह्न 10:30 बजे खेरिया के एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे। यहां से वे सीधे डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह शिरकत करने के लिए खंदारी कैंपस पहुंचेंगे। गृहमंत्री बनने के बाद पहली बार आगरा आ रहे राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं।
ये है पूरा कार्यक्रम
गृहमंत्री राजनाथ सिंह छह घंटे से अधिक शहर में रहेंगे। दीक्षांत समारोह के अलावा वे भारत केशरी दंगल और आगरा महोत्सव भी जाएंगे। गृहमंत्री पूर्वाह्न 10:30 बजे खेरिया के एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे। अपराह्न 12:45 से 1:15 बजे तक का समय खंदारी कैंपस में ही आरक्षित रखा गया है। अपराह्न 2:15 बजे जीआईसी मैदान पहुंचेंगे। जहां वे भारत केशरी दंगल के समापन समारोह में भाग लेंगे। यहां वह दंगल के विजेताओं को पुरस्कृत भी करेंगे। सवा चार बजे कोठी मीना बाजार मैदान पर आयोजित आगरा महोत्सव में पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उनका काफिला खेरिया हवाई अड्डे पहुंचेगा, जहां से वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Home / Agra / गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज ताजमहल के शहर आगरा में रहेंगे छह घंटे तक, जानिये पूरा कार्यक्रम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.