जर्जर मकान में चल रहा था निर्माणकार्य
बता दें कि मंटोला थाने से बिजली घर जाने वाले रोड पर थाने से चंद कदमों की दूरी पर एक जर्जर मकान के पिछले हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान मकान का अगला हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। मलवे में कई लोग दब गए, जिसमें 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। आनन-फानन में इस हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। जिला प्रशासन ने तीन मौतों की पुष्टि की है। एडीएम सिटी केपी सिंह ने बताया कि हादसे में तीन की मौत हुई है, जिसमें दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है वहीं एक घायल है। जिसका इलाज आगरा के एस एन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

किताब लेने जा रहा था मासूम
मंटोला थाना क्षेत्र में रहने वाला एक बच्चा इस मकान के गिरने से हादसे का शिकार हुआ। ये बच्चा स्कूल की किताब लेने जा रहा था। वहीं दो महिलाएं आॅटो के इंतजार में खड़ी थी। तभी हाजी हबीद का पुराना मकान क वीम गिर गया और नूर जहां और उसकी बहन के साथ बच्चे की मौत हो गई। थाना मंटोला पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस इस हादसे में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करेगी। फिलहाल तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।