हर दिन पुस्तक प्रकाशित हो रही पब्लिशर्स के कर्ताधर्ता एमएम शर्मा ने पत्रिका को बताया कि साहित्यिक पुस्तकों के अलावा शोध पुस्तकें, कविता संग्रह, कहानी संग्रह, आत्मकथा, स्कूल-कॉलेज की पुस्तकें भी प्रकाशित कर रहे हैं। लगभग हर दिन एक नई पुस्तक प्रकाशित की जा रही है। उन्होंने इस बात को गलत बताया कि आज लोग पुस्तकें पढ़ने वाले नहीं हैं। जरूरत इस बात की है लोगों तक पुस्तकें पहुंचें। इसके लिए हम प्रत्येक पुस्तक मेला में जाकर प्रदर्शनी लगाते हैं। ऐसे तमाम लेखक मिलते हैं, जिनसे प्रकाशक पैसे लेकर पुस्तकें छापते हैं। यह लेखक के साथ अन्याय है। इसी कारण निखिल प्रकाशन आईएसबीएन नम्बर के साथ पुस्तक प्रकाशित कर रहा है। पुस्तक अच्छी होनी चाहिए।
क्या कहते हैं लेखक आगरा के इतिहासकार राजकिशोर राजे की कई पुस्तकें निखिल प्रकाशन ने छापी हैं। उन्होंने बताया कि लेखक को रॉयल्टी भी मिलती है। इटावा से लेखक और कवि दीपक राज की पुस्तकें भी यहां से प्रकाशित हुई हैं। उन्होंने कहा कि अच्छा लिखें, पुस्तक जरूर प्रकाशित होगी। इसी दौरान डॉ. सरला वर्मा की शोधपरक पुस्तक का विमोचन भी स्टॉल पर किया गया।