script

Breaking: गर्भवती महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा, बिना डॉक्टर के हुआ था ऑपरेशन

locationआगराPublished: Jun 04, 2019 10:05:25 am

परिजनों ने बताया कि एक नर्स के कहने पर वे प्रसूता को यहां लेकर आये थे।

Hungama jaam

Hungama jaam

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रसूता की मौत के बाद परिवारीजनों ने जमकर हंगामा किया। सिकंदरा बोदला मार्ग पर जाम लगा दिया गया। परिजनों का आरोप है कि बिना डॉक्टर के ही प्रसूता का ऑपरेशन कर दिया गया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ी और मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई।
Hungama jaam
यहां का है मामला
सिकंदरा बोदला मार्ग स्थित श्री बांके बिहारी जी हॉस्पीटल में सिकंदरा क्षेत्र के ही रहने वाले कन्हैया ने अपनी पत्नी राधा को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया था। परिजनों ने बताया कि एक नर्स के कहने पर वे प्रसूता को यहां लेकर आये थे। ऑपरेशन के बाद अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। इस पर ऑपरेशन करने वाले कम्पाउंडरों के होश उड़ गये। कम्पाउंडरों ने डॉक्टर को फोन किया, लेकिन कोई डॉक्टर इस हॉस्पीटल में आने के लिये राजी नहीं हुआ। परिजनों ने बताया कि ये हॉस्पीटल सीज हो गया है, इसकी जानकारी उन्हें बाद में हुई, इसीलिए यहां कोई डॉक्टर नहीं आना चाह रहा था।
Hungama jaam
जमकर हुआ हंगामा
राधा की मौत के बाद परिजनों ने हॉस्पीटल में हंगामा करना शुरू कर दिया। यह देख कम्पाउंडर वहां से भाग निकले। इसके बाद परिजनों ने सिकंदरा बोदला मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने से रोड का यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस परिजनों से बातचीत कर रही थी।

ट्रेंडिंग वीडियो