आगरा

चार बच्चों के पिता का आया दूसरी महिला पर दिल, तो पत्नी के साथ कर दिया ऐसा काम, देखें वीडियो

पीड़ित महिला ने बताया कि पति के अवैध संबंध हैं, जिसकी चलते वह उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता है।

आगराNov 12, 2019 / 05:52 pm

धीरेंद्र यादव

आगरा। चार बच्चों के पिता का दूसरी महिला पर दिल आ गया। अब वह अपनी पत्नी से दूरी बनाना चाहता है। बहाना इस बात का मिल गया, कि उसकी पत्नी अपनी भतीजी की शादी में गई थी। जब वह घर वापस आई, तो पति ने मारपीट कर दी। पीड़िता के भाइयों ने विरोध किया, तो उनके साथ भी हाथापाई कर दी। पीड़ित महिला ने बताया कि पति के अवैध संबंध हैं, जिसकी चलते वह उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता है।
ये हैै मामला
थाना इरादतनगर के गांव बृथला निवासी रेशमा की शादी थाना मलपुरा के मुल्ला की प्याउ निवासी भोला के साथ हुई है। रेशमा पर 3 लड़के तथा 1 लड़की है। रेशमा 8 दिन पहले अपनी भतीजी की शादी में गई थी। जिसके बाद वह मंगलवार शाम 4 बजे अपने भाई ब्रजवीर और लोहरे के साथ अपनी ससुराल आ गई। आरोप है कि ससुराल में पति भोला ने रेशमा और उसके भाईयों के साथ मारपीट की। इसके बाद उन्हें घर से बाहर निकाल दिया।
पति के हैं अवैध सबंध
रेशमा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद उसके 4 भाई थाना मलपुरा पहुंच गए। रेशमा भी थाने आ गई। रेशमा ने बताया है कि उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध सबंध हैं। जिसके कारण वह रोजाना शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। उसी महिला के कारण पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया है।
ये बोले थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष मलपुरा महेश कुमार यादव ने बताया है कि मामला संज्ञान में है। पीड़िता ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News / Agra / चार बच्चों के पिता का आया दूसरी महिला पर दिल, तो पत्नी के साथ कर दिया ऐसा काम, देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.