आगरा

आठ माह पहले हुई शादी पहले पत्नी ने किया सुसाइड दो दिन बाद पति ने लगाई फांसी

— थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव नगला पुनू का मामला, पति—पत्नी की मौत के बाद गहरे सदमे में डूबा गांव।

आगराJan 11, 2021 / 06:34 pm

arun rawat

Hanging

फिरोजाबाद। शादी हुए अभी आठ माह हुए कि पहले पत्नी ने क्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो दो दिन बाद पति ने भी आत्महत्या कर ली। वह पत्नी की मौत के बाद तनाव में था और उसके जाने का गम सहन नहीं कर सका। पति ने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
यह था पूरा मामला
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव नगला पुनू निवासी 22 वर्षीय भीकम सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह की शादी इसी साल मई माह में थाना टूंडला के गांव अनवारा निवासी श्वेता से हुई थी। शनिवार सुबह श्वेता ने अज्ञात कारणों के चलते घर के बाहर पड़ी टीनशेड में लोहे के एंगल से लटककर खुदकुशी कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद से ही भीकम सिंह परेशान रहने लगा था।
फांसी पर लटका युवक
रविवार रात पत्नी के गम में उसने ने भी कमरे में रस्सी के सहारे फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। स्वजनों को घटना की जानकारी सुबह जागने पर हुई। शव को रस्सी पर लटका देख स्वजनों की चीख निकल गई। पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने शव को कमरे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तीन दिन में घर से दो शव उठने से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी द्वारा खुदकुशी करने के पीछे कारण उसकी मानसिक हालत ठीक न होना बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि युवक ने पत्नी के गम में फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पत्नी ने दो दिन पूर्व फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जिससे युवक मानिसक तनाव में था।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.