scriptBreaking: पत्नी को गोली मारने के बाद खुद के सिर में मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो | Husband Shoots Wife And Then Commits Suicide Himself | Patrika News

Breaking: पत्नी को गोली मारने के बाद खुद के सिर में मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Nov 26, 2019 07:29:01 pm

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

आगरा। थाना शमशाबाद क्षेत्र में सोमवार शाम बड़ी वारदात हुई। पति ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद मौत के घाट उतारा, इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
यहां का है मामला
थाना शमशाबाद क्षेत्र के गढ़ी जहान के रहने वाला 35 वर्षीय संजय राजमिस्त्री था। 10 वर्ष पूर्व उसका विवाह सुमन के साथ हुआ था। उसके दो बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि आए दिन पति पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। कई बार दोनों में मारपीट तक हुई। सोमवार को क्या हुआ, इसकी किसी को स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन दो गोली चलने की आवाज आईं। पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तो देखा कि पति पत्नी के खून से सने शव पड़े हुए हैं।
ये बोले एसएसपी
वहीं इस मामले में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया सामने ये आया है कि पति पत्नी में किसी विवाद को लेकर झगड़ा रहता था, जिसके चलते पहले पति ने तमंचे से पत्नी को गोली मारी और बाद में खुद को गोली मार ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो