scriptसूबे का तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा आगरा, मौसम विभाग का अनुमान अगले दो दिनों में तापमान में आएगी भारी गिरावट | IMD big prediction Frigid cold winter broken record in up weather news | Patrika News

सूबे का तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा आगरा, मौसम विभाग का अनुमान अगले दो दिनों में तापमान में आएगी भारी गिरावट

locationआगराPublished: Dec 16, 2019 12:01:29 pm

Submitted by:

suchita mishra

 
मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को भी शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा। अगले दो दिनों में तापमान सात डिग्री तक पहुंच सकता है।

IMD Prediction

IMD Prediction

आगरा। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद प्रदेश में गलन भरी सर्दी का दौर शुरू हो गया है। शनिवार सुबह बादल छाए रहने से तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। रविवार की सुबह की शुरुआत भी गलनभरी सर्दी से हुई। हालांकि दिन में हल्की धूप खिली, लेकिन फिर भी सर्द हवाओं से लोग ठिठुरते नजर आए। शीत लहर का प्रकोप देखने के बाद एडीएम डॉ. प्रभाकांत अवस्‍थी ने स्कूल जाने वाले बच्चों को राहत देते हुए नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों के खुलने का समय बदलकर सुबह साढ़े आठ बजे कर दिया।
तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा आगरा
इस सीजन में आगरा सूबे का तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री व न्यूनतम 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं खीरी प्रदेश का सबसे ठंडा व मुरादाबाद दूसरा ठंडा शहर रहा। खीरी में अधिकतम तापमान 17.0 व न्यूनतम तापमान 9.8 रहा, वहीं मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.0 रहा।
अगले दो दिनों में सात डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
फिलहाल मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को भी दिन भर शीत लहर का प्रकोप रहने से तापमान में गिरावट आएगी। वहीं अगले दो दिनों तक सुबह घना कोहरा छाने की उम्मीद है। इस दौरान न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री तक पहुंच सकता है, वहीं अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री के बीच तक हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो