scriptअखिलेश यादव के करीबी पूर्व मंत्री पर आयकर विभाग की बड़ी रेड, सलोनी सरसों के तेल से है बड़ा कारोबार | Income Tax Raid on EX Sp Minister Shiv Kumar Rathore | Patrika News
आगरा

अखिलेश यादव के करीबी पूर्व मंत्री पर आयकर विभाग की बड़ी रेड, सलोनी सरसों के तेल से है बड़ा कारोबार

अखिलेश यादव सरकार के पूर्व मंत्री और करीबी शिव कुमार राठौर के कार्यालय और निवास के साथ कानपुर, मथुरा सहित कई जिलों में एक साथ आयकर टीम ने मारा छापा

आगराFeb 06, 2019 / 05:26 pm

अभिषेक सक्सेना

raids

raids

आगरा। समाजवादी पार्टी सरकार में कद्दावर पूर्व मंत्री शिव कुमार राठौर के यहां आयकर विभाग की बड़ी रेड पड़ी है। आयकर विभाग के इस छापे से पूरे शहर में खलबली मची हुई है। आयकर विभाग की कई टीमों ने निवास और कार्यालय पर छापामार कार्रवाई की है।
कार्यालय और घर पहुंची टीम
बुधवार सुबह आयकर की टीम सपा के पूर्व मंत्री शिवकुमार राठौर के घर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक टीम को काफी समय से गड़बड़ी की जानकारी मिल रही थी। आयकर विभाग के अधिकारियों ने शहीद नगर स्थित उनके आवास और कार्यालय को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। खबर लिखे जाने तक किसी को भी अंदर या बाहर आने की इजाजत नहीं दी गई है।
सपा में रहा है रुतबा
पूर्व मंत्री शिवकुमार राठौर का समाजवादी पार्टी सरकार में दबदबा रहा है। सपा सरकार में उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया था। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने उनकी फैक्ट्री का उद्घाटन किया था। शिवकुमार राठौर की सलोनी सरसों के तेल के नाम से बड़ी फैक्ट्री है। आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई आगरा, कानपुर और मथुरा सहित राजस्थान के जिलों में भी हुई है। ऐसी सूचनाएं हैं।

Home / Agra / अखिलेश यादव के करीबी पूर्व मंत्री पर आयकर विभाग की बड़ी रेड, सलोनी सरसों के तेल से है बड़ा कारोबार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो