भारत माता की जय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन कार्यक्रम शहीद स्मारक से शुरू हुआ। हरीपर्वत चौराहा होता हुआ दीवानी तक पहुंचा। घोष साथ में था, जिसकी ताल पर सभी कदमताल कर रहे थे। सबसे अंत में जीप पर भारत माता की प्रतिमा थी। भारत माता की जय की गूंज की जा रही थी।
मुस्लिमों ने की पुष्पवर्षा हरीपर्वत चौराहे पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने पर्वत पर पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री अशफ़ाक सैफी, अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर आगरा के अध्यक्ष इरफान कुरैशी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर अगरा के महामंत्री भाई कैसर शकूर, अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर आगरा के महामंत्री समीर अब्बास कदीर अली, फरीद आदि मौजूद थे।
तिरंगा यात्रा में विधायक ने भी भाग लिया भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्पीड कलर लैब एम जी रोड से भारत माता की प्रतिमा दीवानी चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें विधायक जगन प्रसाद गर्ग, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, प्रमोद गुप्ता, डॉ. रामबाबू हरित, राजकुमार गुप्ता, जेडी शर्मा, अश्वनी वशिष्ठ, भानु महाजन, अशोक पिप्पल, अर्चना गर्ग, बसंत गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, दीपक ढल, गौरव राजावत, नितेश शिवहरे, मनोज गर्ग, मनोज राघव, शैलू पंडित, शशांक भदौरिया, जयदीप सोनकर, अनिरुद्ध भदौरिया, प्रदीप राठौर, भारत शर्मा, रवि माहौर, राजकुमार पथिक और दिनेश अगरिया आदि मौजूद रहे।
251 दीपों से भारत माता की महाआरती भारत विकास परिषद विक्रमादित्य शाखा ने दीवानी चौराहा स्थित भारत माता की प्रतिमा की महाआरती की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने की।मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के बृज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, नगरायुक्त अरुण प्रकाश, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता और हृदयनारायण चतुर्वेदी थे। पंडित ब्रजकिशोर वशिष्ठ द्वारा कपूर के 251 दीपों द्वारा आरती कराई गई।। शाखा के सभी सदस्यों ने आरती में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन हरेंद्र चौहान और प्रशांत मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से दिनेश अगरिया अभिषेक गुप्ता, अमित सिंह, अखिलेश दुबे, राकेश अवस्थी, शैलेन्द्र अग्रवाल, नरेंद्र गुप्ता, पवन चौहान, रजनी गुप्ता, सीमा चौहान और शिखा मिश्र आदि मौजूद थे।