ये भी पढ़ें – Gold और silver बहता है यहां की गंदी नालियों में, सुबह तलाश करने वालों की लगती है भीड़, वीडियो 2014 में हुई इस अभियान की शुरुआत
प्रमोद यादव, विकास सिंह, सुदर्शन दुआ, आनंद राय की अगुवाई में शहर के कुछ युवाओं ने 25 मार्च 2014 को संजय प्लेस से सफाई अभियान शुरू किया। इसके बाद हर संडे टीम इंडिया राइजिंग शहर के विभिन्न हिस्सों को संवारती रही। इंडिया राइजिंग के पूर्व अध्यक्ष नितिन जौहरी ने बताया कि इन 282 सप्ताह में कभी गैप नहीं हुआ। कारवां जरूर बढ़ता गया। स्वच्छता अभियान के लिए शहरी विकास मंत्रालय ने कुछ समय पहले इंडिया गेट पर सम्मान दिया, इसके लिए चयनित छह संस्थाओं में से एक इंडिया राइजिंग थी। अब टीम के ही नितिन जौहरी और अन्य इस मुहिम से अन्य आगरावालों को जोड़ने में लगे हैं।

ये भी पढ़ें – Raja aridaman singh: 2825 तालाबों को नया जीवन देने के लिए अफसरशाही से जूझ रहा एक राजा, देखें वीडियो टीम ने इन जगहों का किया सौंदर्यीकरण
वर्ष 2014 में टीम इंडिया राइजिंग द्वारा शुरू की गई इस मुहिम के तहत टीम ने शहर के 282 स्थानों की सूरत बदली है। इसमें आगरा कैंट, एमजी रोड की दोनों ओर की वो दीवारें, जहां गंदगी रहती थीं। नेशनल हाईवे नंबर दो पर भगवान टॉकीज चौराहा ओवरब्रिज, खंदारी चौराहा ओवरब्रिज, गुरुद्वारा गुरु का ताल ओवरब्रिज, एमजी रोड टू पर कोठी मीना बाजार मार्ग आदि ऐसे स्थान हैं, जहां आपको इंडिया राइजिंग द्वारा किए गए कार्य दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें – भिखारी बच्चों की तकदीर बदल रहीं डॉ. हृदेश चौधरी ने patrika.com के माध्यम से की मार्मिक अपील, देखें वीडियो वर्ष 2014 में तरह हुई शुरुआत
इंडिया राइजिंग के अध्यक्ष नितिन जौहरी ने बताया कि वर्ष 2014 में इस मुहिम की शुरुआत हुई। एक चौराहे पर एक गढ्डा दिखाई देता था। अधिकारी गुजरते थे, नेता भी गुजरते थे। ये स्थान देखने में बेहद गंदा लगता था। इस चौराहे के गढ्डे को सुधारने का पहली बार मन में खयाल आया। कुछ लोगों ने ये काम किया और उसके बाद एक अभियान के लिए सहमति बनी। यह कार्य अकेले कर पाने का साहस नहीं था। मई 2014 में टीम इंडिया राइजिंग को सुबह से ही पसीना बहाते देखा। उनकी सजगता, साहस, स्वच्छता के प्रति समर्पण ने प्रभावित किया। इस ग्रुप से जुड़ने की पेशकश की। और फिर हर रविवार को अपना समय देने लगे।

ये भी पढ़ें – आगरा के ‘काबुल’ में ‘जैन’ ने 1530 में बनवाई थी मस्जिद, इस स्थान को कहा जाता था स्वर्ग से सुंदर मिला सम्मान
इंडिया राइजिंग के स्वच्छता अभियान के लिए शहरी विकास मंत्रालय ने कुछ समय पहले इंडिया गेट पर इंडिया राइजिंग को सम्मान दिया। इसके बाद इस टीम का हौसला और भी बढ़ गया। धीरे धीरे इस मुहिम से लोग जुड़ते गए। श्रम दान करने वालों की संख्या आज 100 के आस पास पहुंच चुकी है, जो हर रविवार को एक जगह एकत्र होने के बाद इस अभियान के लिए कार्य करते हैं।

ये भी पढ़ें – योगी आदित्यनाथ की निगाहों में आया पालीवाल पार्क, पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केन्द्र बनेगा अपने खर्च से कर रहे काम
शहर की बदरंग दीवारों को सुंदर और आकर्षक बनाने, चौराहों और गंदे स्थलों पर सफाई करने का काम इंडिया राइजिंग टीम द्वारा अपने खर्चे पर किया जाता है। संस्था के पूर्व अध्यक्ष नितिन जौहरी ने बताया कि इस अभियान के लिए कभी सरकारी मदद नहीं मिली। अपने खर्चे से काम किया जा रहा है। कभी राह पर चलते हुए कोई व्यक्ति इस तरह काम करते देखता है, तो वो लोग जरूर इस मुहिम के लिए आर्थिक तौर पर सहायता कर देते हैं।

ये भी पढ़ें – Airport in Agra तीन गांवों की जमीन पर बनेगा नया सिविल एनक्लेव
जहां जाते बदल देते सूरत
शहर में यदि आप गुजरे, तो कई जगह आपको ऐसी नजर आ जाएंगी, जो आपको पहले बेहद भद्दी दिखाई देती थीं, लेकिन अब उन पर पेंट भी और और आकर्षक पेंटिग बनी हुई है। ये काम है इंडिया राइजिंग टीम का। टीम इंडिया राइजिंग ने अपने इस सफर में अब तक शहर के 282 स्थानों का कायाकल्प करने का काम किया है। खास बात ये है कि इस टीम में पुरुषों के साथ महिला सदस्य भी कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं।

ये हैं मौजूदा सक्रिय सदस्य
संदीप अग्रवाल अध्यक्ष, नितिन जौहरी पूर्व अध्यक्ष के अलावा अमित गुप्ता, भारत सारस्वत, अमिताभ गुप्ता, नितिन सिसौदिया, वंदना कक्कड, अदित कत्यान, रितु पचौरी, निशा गुप्ता, स्नेहा, हर्षिता, संगीता राठौर, तरंग त्रिपाठी, उमंग, करन प्रमुख रूप से सहयोग कर रहे हैं। ये सदस्य स्वयंप्रेरणा से शहर को सुंदर बनाने का अभियान चला रहे हैं।