scriptसेना भर्ती में दौड़ रहा दस साल का बालक! जानिए पूरी कहानी | indian army recruitment fake aadhar card in agra | Patrika News

सेना भर्ती में दौड़ रहा दस साल का बालक! जानिए पूरी कहानी

locationआगराPublished: Nov 28, 2017 01:05:24 pm

सेना पुलिस ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, फर्जी आधार कॉर्ड तैयार कराकर दौड़ में शामिल हो रहे मुन्नाभाई

आगरा। आगरा में इन दिनों सेना भर्ती प्रक्रिया चल रही है। कीठम में चल रही सेना भर्ती में मुन्नाभाई भी पकड़े जा रहे हैं। हाल ही में पकड़े गए मुन्नाभाई के पास से फर्जी आधारकार्ड और मूल निवास प्रमाणपत्र मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। सेना भर्ती में हुए इस फर्जी आधारकार्ड प्रकरण के बाद पुलिस और एलआईयू चौकन्नी हो गई हैं। सेना भर्ती प्रक्रिया में मंगलवार को युवाओं ने दौड़ लगाई, जिसमें एक युवा ने सबसे कम समय में दौड़ लगाई। चार मिनट में उसने दूरी तय की।
दस साल की उम्र के बालक का आधार कॉर्ड
सेना भर्ती में फर्जी आधार कार्ड पर दौड़ लगाने वाले जो मुन्नाभाई पकड़े गए हैं, उनमें बुलंदशहर के औरंगाबाद के जगदीशपुर गांव के विवेक और सोनू शामिल हैं। इनके पास जो आधार कार्ड और मूल निवास प्रमाणपत्र मिले हैं, वे हाथरस जिले के हैं। आधार कार्ड की आॅनलाइन जांच में पता चला कि वह देहरादून के 10 साल उम्र के बालक का है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों पैसे लेकर दौड़ लगाने के लिए आए थे। इनके पास जो आधार कार्ड मिले हैं, उनमें नाम और पता अलग अलग हैं, लेकिन उनके नंबर एक ही हैं। पुलिस का मानना है कि आधार कार्ड स्कैन कराकर तैयार किए गए हैं।
दलाल भी हुए सक्रिय
कीठम में कई दलाल भी पहुंचे हैं तो भर्ती कराने के नाम पर पैसा ऐंठ रहे हैं। दलालों ने फोटोस्टेट की दुकानों पर कब्जा कर रखा है, ये दलाल फोटोस्टेट की दुकानों से फर्जी दस्तावेज भी तैयार करा रहे हैं। सादा वर्दी में पुलिस वहां निगाह रखे हुए हैं।
हरदेव ने रिकॉर्ड दौड़ लगाई
सेना भर्ती में दौड़ने वाले अलीगढ़ के हरदेव सिंह ने रिकॉर्ड बनाया है। हरदेव सिंह ने महज 4 मिनट 40 सेकेंड में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। मंगलवार को अलीगढ़ के इग्लास की रैली थी। इसमें अलीगढ़ इग्लास निवासी हरदेव सिंह पुत्र विनोद सिंह ने रिकॉर्ड बनाया।

ट्रेंडिंग वीडियो