scriptशहीद सैनिक के अंतिम संस्कार में तिरंगा यात्रा, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, देखें वीडियो | Indian army soldier Shaheed Martyr in IED blast jammu funeral in agra | Patrika News
आगरा

शहीद सैनिक के अंतिम संस्कार में तिरंगा यात्रा, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, देखें वीडियो

-जम्मू कश्मीर में आईईडी धमाके में शहीद हुए थे बाह के संतोष भदौरिया
-रात्रि में गांव पुरा भदौरिया में किया गया अंतिम संस्कार
-वंदे मातरम की गूंज के बीच सांसद और डीएम ने दिया कंधा

आगराNov 19, 2019 / 06:43 am

Bhanu Pratap

Shaheed Family

Shaheed Family

आगरा। जम्मू एवं कश्मीर के जिला अखनूर के प्लावाला में आईईडी के धमाके में रविवार को पेट्रोलिंग के दौरान तहसील बाह के गांव पुरा भदौरिया के लाल संतोष भदौरिया शहीद हो गए। सोमवार को जम्मू से शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो सैकड़ों की संख्या में एकत्रित ग्रामीण शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। जहां शहीद के पार्थिव शरीर के दर्शन करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। रात्रि में शहीद के पार्थिव शरीर को सलामी देकर अंतिम संस्कार किया गया। नौजवानों ने तिरंगा यात्रा निकालकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और वंदे मातरम की गूंज होती रही।
रविवार को आईईडी धमाके में हुए थे शहीद

देश सेवा के लिए वीर सपूतों की माटी तहसील बाह हमेशा से ही अग्रणी रही है। वीर जवानों ने देश के लिए अपना बलिदान सदैव दिया है। एक और वीर सपूत संतोष भदौरिया का नाम शामिल हो गया। नौजवानों को देश सेवा में जाने के लिए हमेशा प्रेरित करने वाले बाह के पुरा भदौरिया के सन्तोष कुमार भदौरिया जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में आईईडी ब्लास्ट में देश के लिए कुर्बान हो गए। गांव अपने लाड़ले की शहादत की सूचना पर गर्व के साथ गमजदा हो उठ। परिजनों में कोहराम मच गया। सन 1997 में सन्तोष सिंह भदौरिया सेना में भर्ती हुए थे। करीब 10 वर्ष तक जम्मू कश्मीर की अलग-अलग पोस्टों पर तैनात होकर देश सेवा में समर्पित होकर जुटे रहे। रविवार जम्मू कश्मीर अखनूर सेक्टर में हुए आईईडी ब्लास्ट में उनको वीरगति प्राप्त हुई।
Tirnaga yatra
सांसद और डीएम ने दिया कंधा

सोमवार को तिरंगे में लिपटा शहीद संतोष कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पूरा भदौरिया पहुंचा। शहीद के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में हुजूम उमड़ पड़ा। डीएम आगरा एनजी रवि कुमार एवं सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर ने शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। सलामी दी। शहीद जवान को सेना और पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। शहीद पिता के पार्थिव शरीर को 12 वर्षीय अभय ने मुखाग्नि दी। पाकिस्तान मुर्दाबाद की नारे लगे। नौजवानों की जुबान पर एक ही नारा था- जब तक सूरज चांद रहेगा संतोष भदौरिया तेरा नाम रहेगा।
25 लाख रुपये का चेक दिया

सरकार की तरफ से शहीद के परिवार को डीएम आगरा एनजी रवि कुमार एवं फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर द्वारा 25 लाख का चेक दिया गया। साथ ही शहीद के परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधि शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
Shaheed
1997 में हुए थे भर्ती

शहीद सन्तोष भदौरिया के माता पिता का साया उनके ऊपर से बचपन में उठ गया था। बड़े भाइयों लालजी सिंह और दिनेश सिंह ने उनका लालन पालन किया। बचपन से ही देश सेवा के लिए सेना में जाने का ख्वाब देखने वाले सन्तोष 1997 में सेना में भर्ती हो गए। वह 4 राजरिफ में तैनात थे। तब से अब तक करीब 22 साल की सेवा में 10 से 12 साल आतंकवाद ग्रसित जम्मू कश्मीर को दिए। रविवार को उनकी शहादत की सूचना पर गांव में मातम पसर गया। गांव के लोग गमजदा होने के साथ साथ गांव के वेटे अमर बलिदान पर गर्व महसूस कर रहे थे। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
बेटा सेना में भर्ती होना चाहता है

परिजनों ने मुताबिक शुक्रवार को सन्तोष से बातचीत हुई थी। उन्होंने गांव के हालचाल लेने के साथ ही अपनी कंपनी के राजस्थान आने की बात बताई थी। पत्नी विमला देवी अपने बच्चों पढ़ाई लिखाई के लिए दीक्षा 17 वर्ष,प्रिया 14 वर्ष,अभय 12 वर्ष के साथ आगरा में रहती हैं। वह अपने बच्चों की अच्छी परवरिश कर रही थी कि तभी उनके लिए एक दुखद समाचार आया। बेटे 12 वर्षीय अभय ने पूछे जाने पर कहा कि बड़ा होकर सेना में भर्ती होगा। पत्नी विमला देवी ने भी यही बात कही। सांसद राजकुमार चाहर और भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने कहा कि हमें शहीद पर गर्व है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो