scriptInternational Womens Day 2019: ताजमहल के साथ इन महिलाओं से भी आगरा की पहचान, दुनिया करती है इनको सलाम | International Womens Day 2019 agra famous Womens | Patrika News

International Womens Day 2019: ताजमहल के साथ इन महिलाओं से भी आगरा की पहचान, दुनिया करती है इनको सलाम

locationआगराPublished: Mar 08, 2019 02:38:35 pm

ताजनगरी आगरा की पहचान वैसे तो ताजमहल से है, आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) उन महिलाओ के बारे में बता रहे है जिन्होंने खुद अपनी पहचान बनाई है और आज उनसे भी ताज के शहर आगरा को पहचाना जाता है

Womens Day

Womens Day

आगरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day 2019) पर हम आपको उन महिलाओं के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके द्वारा खुद की एक बड़ी पहचान बनाई गई है। ताजनगरी आगरा की पहचान वैसे तो ताजमहल से है, लेकिन यहां की महिलाओं से भी अब ताज के शहर आगरा को पहचाना जाता है। अब इन महिलाओं में आगरा की बेटी और उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य हों या फिर इसार की अध्यक्ष डॉ. जयदीप मल्होत्रा, जिनकी पहचान विदेशों में तक हो चुकी है।
राजनीति में धुरंधरों को पछाड़ हासिल किया मुकाम

1. बेबीरानी मौर्य जो वर्तमान में उत्तराखंड की राज्यपाल हैं। आगरा की पूर्व मेयर हैं। लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहीं।
2. सीमा उपाध्याय, फतेहपुर सीकरी से सांसद रहीं। लोकसभा 2019 में फिर से इसी लोकसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं।
3. बाह की विधायक पक्षालिका सिंह, वैसे तो राजघराने की बहू हैं, लेकिन महिला सम्मान के लिए कई कदम उठाये और समाजसेवा के जरिये अपनी खास पहचान बनाई।
4. अंजुला सिंह माहौर आगरा की मेयर रहीं और वर्तमान में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की सूची में शामिल हैं।
5. डॉ. रोली तिवारी मिश्रा, पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग।
6. निर्मला दीक्षित, राज्य महिला आयोग की सदस्य।
7. पूनम यादव, भारतीय क्रिकेटर।
8. दीप्ति शर्मा, भारतीय क्रिकेटर।

कुछ हटकर बनाई पहचान

1. पल्लवी फौजदार, एडवेंचर बाइकर्स।
2. रितु वर्मा, चाइल्ड लाइन कोआर्डिनेटर।
3. अपर्णा राजावत, मोटिवेशनल स्पीकर।
4. सोनिया शर्मा, दिव्यांग शूटर।
5. उषा पारिख, ज्योतिषाचार्य।
6. डॉ. मनु शर्मा, लोक नृत्य कलाकार।
7. मुंद्रा देवी, कुली, कैंट स्टेशन।
8. दरबेश यादव, उपाध्यक्ष बार काउंसिल।
9. शीला बहल, एनसीसी की पहली महिला कैप्टन।
10. रूपाली शर्मा, फिल्म निर्देशिका।
11. काजल शर्मा, नृत्यांगना।
12. अल्का सिंह, नटरांजलि थियेटर।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो