scriptInternational Yoga Day 2022 : योग दिवस पर पहली बार ताजमहल सहित सभी स्मारकों में होगी फ्री एंट्री, जारी हुआ आदेश | International Yoga Day 2022 free entry in Taj Mahal and other monument | Patrika News

International Yoga Day 2022 : योग दिवस पर पहली बार ताजमहल सहित सभी स्मारकों में होगी फ्री एंट्री, जारी हुआ आदेश

locationआगराPublished: Jun 19, 2022 01:16:00 pm

Submitted by:

lokesh verma

International Yoga Day 2022 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पहली बार सरकार की तरफ से ताजमहल समेत सभी स्मारकों पर निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) संरक्षित सभी स्मारकों में 21 जून को पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश के आदेश जारी किए हैं। आगरा मंडल के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने आदेश की पुष्टि की है।

international-yoga-day-2022-free-entry-in-taj-mahal-and-other-monument.jpg

International Yoga Day 2022 : योग दिवस पर पहली बार ताजमहल सहित सभी स्मारकों में होगी फ्री एंट्री।

International Yoga Day 2022 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पहली बार सरकार ने पर्यटकों को बड़ा तोहफा दिया है। 21 जून को ताजमहल के साथ आगरा किला और फतेहपुर सीकरी समेत सभी स्मारकों पर पर्यटक निशुल्क प्रवेश कर सकेंगे। यह सुविधा सुबह से लेकर बंद होने तक एएसआई संरक्षित स्मारकों पर लागू होगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने सभी स्मारकों में एंट्री फ्री करने के आदेश जारी कर दिए हैं। आगरा मंडल के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने आदेश की पुष्टि करते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को स्मारकों पर पर्यटक नि:शुल्क प्रवेश कर सकते हैं।
बता दें कि यह पहली बार है, जब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को सभी एएसआई संरक्षित स्मारकों पर निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। क्योंकि अब तक ताजमहल समेत सभी ऐतिहासिक स्मारकों सिर्फ विश्व धरोहर दिवस 18 अप्रैल के साथ विश्व धरोहर सप्ताह के प्रथम दिन 19 नवंबर और विश्व महिला दिवस 8 मार्च को ही नि:शुल्क किया जाता रहा है। यह पहली बार है, जब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी स्मारकों में पर्यटकों का फ्री एंट्री दी जाएगी।
यह भी पढ़ें – ताजनगरी में होगी पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी, तीन दिन तक चलेगी वेडिंग पार्टी

केंद्रीय मंत्री नकवी 5 हजार लोगों के साथ करेंगे योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को फतेहपुर सीकरी स्मारक के पंचमहल परिसर में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री एवं उप नेता मुख्तार अब्बास नकवी 5 हजार लोगों के साथ योग साधना करते नजर आएंगे। इस दौरान फतेहपुर सीकरी लोकसभा सांसद राजकुमार चाहर, विधायक चौधरी बाबूलाल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे और स्कूली बच्चे भी योग करेंगे।
यह भी पढ़ें – योग दिवस के लिए हस्तिनापुर देश के 75 स्थानों में चयनित, तैयारी में जुटे अधिकारी

पीएम मोदी के संबोधन को सुनने की भी होगी व्यवस्था

कार्यक्रम के अनुसार सुबह 6 बजे केंद्रीय मंत्री के साथ लोगों को पंचमहल परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद 6:40 बजे प्रधानमंत्री का संबोधन सुना जाएगा, जिसके लिए व्यवस्था की जा रही है। इसके बाद 7 बजे से सभी लोग योगाभ्यास करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो