आगरा

जगदगुरु शंकराचार्य का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, बोले राजनीति बंद करें

केंद्र और राज्य में सरकार होते हुए भी राममंदिर पर सिर्फ राजनीति हो रही। गाय, गंगा और यमुना की दुर्दशा हुई

आगराDec 21, 2017 / 07:19 am

अभिषेक सक्सेना

jagadguru shankaracharya swami swaroopanand saraswati ji maharaj

आगरा। गाय, गंगा और यमुना की दुर्दशा हो रही है। केंद्र और प्रदेश की में भाजपा की सरकार के होते हुए ये सब हो रहा है। आगरा में अपने शिष्य के यहां पहुंचे जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती ने सरकार पर बड़ा हमला किया। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो योगियों को ही परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कहा जाता है कि केंद्र और प्रदेश में हिंदुओं की सरकार है, फिर भी भारत से सबसे अधिक गोमांस निर्यात क्यों हो रहा है। जीतने के बाद योगी जी ने हमसे आशीर्वाद मांगा। हमने कहा कि गो हत्या बंद कराएं। अवैध कत्ल खाने बंद किए, लेकिन वैध अभी भी जारी हैं। हम उनकी चुप्पी का कारण जानना चाहते हैं। क्योंकि उन्होंने हिंदू राज कहकर वोट मांगें, लेकिन हिंदुओं का कोई हित नहीं। गंगा-यमुना अब भी प्रदूषित हैं। सरकार निर्णय नहीं ले पा रही। इसलिए लग रहा है कि यह हिंदुओं की सरकार ही नहीं है।
राम मंदिर पर राजनीति
उन्होंने कहा कि देश में राम मंदिर तो कई हैं, लेकिन अयोध्या में समस्या जन्मभूमि की है। सरकार ने उसे विवादित किया। राम जन्मभूमि उद्धार समिति हाई हाईकोर्ट से रामजन्म भूमि को जन्म स्थान घोषित कराने में सफल रही, लेकिन आज सरकार हिंदू-मुस्लिमों को लड़ा रही हैं, लड़ाई कोर्ट में हैं। स्टे लगा है, लेकिन वहां नेता पहुंच कर विवाद करा रहे हैं। सनातन धर्म और सरकार के दृष्टिकोण में अंतर है। हम राम को ब्रह्म मानते हैं, जबकि यह उन्हें महापुरुष मनाते हैं। आदर्श राम का मंदिर बनवाएंगे, आदर्श तो बल्लभ भाई पटेल भी हैं। भगवान ने लोगों के भले के लिए मनुष्य अवतार लिया। इसलिए उनका मंदिर बनना चाहिए। साथ ही देश के धर्मात्मा, साधु और भक्त मंदिर निर्माण पूरा कराएंगे।

आंखों पर लोगों ने बांध रखी है पट्टी
गृहस्थ है, उसे भी गुरु ? बना रहे हैं। लोगों ने आजकल अपनी आंखों पर पट्टी बांध रखी है। उन्होंने कहा कि जो राम के साथ रहीम और राम के साथ आशा लगा रहा है, वो साधु कैसे हो सकता है। क्या कभी किसी शंकराचार्य ने ऐसा काम किया है।

महिलाओं का हो रहा अपमान
आज भी रामराज्य आदर्श राज के रूप में प्रसिद्ध है, लेकिन आज महिलाओं का अपमान और उनसे दुष्कर्म हो रहा है और सरकार नियंत्रण नहीं कर पा रही। इसके पीछे का करण है कि सरकारें संस्कारवान शिक्षा नहीं दे पा रही है। शिक्षा ऐसी हो जिसमें शास्त्र और संस्कारों का समावेश हो। उन्होंने कहा कि इस बार माघ मेले में कैंप लग रहे हैं, तो हमसे कहा जा रहा है, कि आपको अनुमति नहीं मिलेगी। इस तरह से पक्षपात है। इसलिए अनुमति नहीं मिली, तो हम नहीं जाएंगे, लेकिन गंगा जरूर नहाएंगे।

Home / Agra / जगदगुरु शंकराचार्य का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, बोले राजनीति बंद करें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.