scriptममता बनर्जी के लिये लिखे गये इस तरह के पोस्टकार्ड, VIDEO देखकर रह जाएंगे हैरान | jai sri ram slogan Postcard written with blood for Mamta Banerjee | Patrika News

ममता बनर्जी के लिये लिखे गये इस तरह के पोस्टकार्ड, VIDEO देखकर रह जाएंगे हैरान

locationआगराPublished: Jun 04, 2019 05:38:32 pm

पश्चिम बंगाल में ‘जय श्री राम’ के नारे को लेकर देशभर में घमासान मचा हुआ है।

Mamta Banerjee

Mamta Banerjee

आगरा। पश्चिम बंगाल में ‘जय श्री राम’ के नारे को लेकर देशभर में घमासान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हिंदुओं के निशाने पर हैं। आगरा के बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है। बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी को जय श्रीराम खून से लिख कर पोस्टकार्ड भेजे। आगरा के प्रधान डाकघर में बंटी ठाकुर के नेतृत्व में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अपने खून से पोस्टकार्ड लिखे और जय श्री राम बोलने वालों को जेल भेजने का विरोध दर्ज कराया।
यहां देखें वीडियो –

ये बोले हिंदूवादी
बंटी ठाकुर ने कहा कि पश्चिमबंगाल में 10 लोगों को गिरफ्तार, सिर्फ इसलिये किया गया क्यों कि उन्होंने ‘जय श्री राम’ का नारा लगाया था। अब वह पूरे हिन्दू समाज के लोगों को गिरफ्तार करें। ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने से नाराज से ममता बनर्जी ने कार्रवाई की बात की थी। जिसके बाद पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा जय श्रीराम के नारे लगाने वालों को जेल भेजने एवं उन्हें मारने की ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जो अत्यंत शर्मनाक हैं।
ये भी पढ़ें – राहुल गांधी के साथ नजर आ रहे इस बड़े कांग्रेस नेता पर दर्ज हुआ अपहरण का मुकदमा, तीन दिन तक घर में कैद रखा व्यापारी

 Mamta Banerjee
महापुरुष का अपमान
महात्मा गांधी जी का भारत में रामराज की स्थापना करने का सपना था। आखरी सांस लेते समय भी उन्होंने हे राम कहा था अगर जय श्रीराम के नारे से ममता बनर्जी को परेशानी है, तो यकीनन वह देश के महापुरुष महात्मा गांधी के खिलाफ हैं।
ये भी पढ़ें – घुटने खराब हो रहे हैं तो ये Video देखकर कीजिए व्यायाम

 Mamta Banerjee
इन्होंने लिखा खून से खत
चिट्ठी लिखने में अनूप वर्मा, अवनीश शर्मा, शुभम सोनी, योगेश निगम, रिंकू चौधरी, छोटू पंडित, आकाश शर्मा, प्रिंस, छत्रपाल सिंह, टिंकू झा, उपेंद्र शर्मा आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो