script

वैदेही महिला संगीत में दिखी पूरे हिंदुस्तान की झलक

locationआगराPublished: Sep 16, 2017 09:48:50 am

महिलाएं गुजराती, राजस्थानी, हरियाणा, कश्मीरी, पंजाब एवं बृज की वेश भूषा में आईं।

Janakpuri mahotsav 2017

Janakpuri mahotsav 2017

आगरा। वैदेही के विवाह के महिला संगीत कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं ने सजधज कर भाग लिया। महिलाएं गुजराती, राजस्थानी, हरियाणा, कश्मीरी, पंजाब एवं बृज की वेश भूषा में आईं। कार्यक्रम की थीम “झलक हिंदुस्तान की” रही। कोरियोग्राफर दीपक शर्मा 15 दिन से महिलाओं को नृत्य का प्रशिक्षण दे रहे थे।

झूम उठा पूरा हिन्दुस्तान
महिला संगीत के इस प्रोग्राम में गुजराती, पंजाबी, बंगाली, कश्मीरी, बृज, हरियाणा के नृत्य की झलक देखने को मिली, तो पूरा हिन्दुस्तान झूम उठा। हजारों की संख्या में महिलाओं ने वैदेही के महिला संगीत में भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका माला रावत, अतिथि रजनी ठकुराल, पूर्व मेयर अंजुला माहौर थीं। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक केदारनाथ अग्रवाल, अध्यक्ष अजय अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष इं दीपक अग्रवाल, प्रवक्ता राजकुमार पथिक, सुनील पाराशर, जितेंद्र पाराशर ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। उसके बाद मंगल गान एवम् नृत्य महिलाओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रानी सुनयना मुन्नी देवी, पुत्र वधु उर्मिला पाराशर, गायत्री पाराशर, नंदरानी, अलका, कल्पना, कमलेश, नातिन प्राची, अचला, रिकी, तान्या, श्रुति, रेनू, कल्पना पंडित आदि मौजूद रहीं।
जनता से ये अपील
जनकपुरी महोत्सव समिति के मुख्य संरक्षक केदार नाथ अग्रवाल, अध्यक्ष अजय अग्रवाल, स्वागताध्यक्ष डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, सर्व व्यवस्था प्रमुख वीरेन्द्र अग्रवाल, महामंत्री संजय मिश्र, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, मुख्य संयोजक रमेश वर्मा, संयोजक मुकेश नेचुरल आदि ने आगरा की सभी सम्मानित जनता से जनकपुरी महोत्सव 16 से 19 सितंबर तक भाग लेने का निवेदन किया है। उन्होंने कहा है कि प्रभु श्रीराम के इस आयोजन की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो चुकी हैं। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह दुरस्त है।
तैयारियां हुईं पूरी
जनकपुरी में जनक महल का दौरा भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन ने किया । उनको कई आयोजनों का पुराना अनुभव है। उनको समिति के साथ शेयर किया। कमेटी के लोग उनके साथ रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सर्व व्यवस्था प्रमुख वीरेंद्र अग्रवाल एवम महामंत्री संजय मिश्रा ने हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री अविनाश राणा के साथ सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ रवि शंकर शर्मा, अमित, करण गर्ग, शैलू पंडित आदि थे। मीडिया प्रभारी सुधीर गोयल व दीपक अग्रवाल ने बताया कि आज राजा जनक निवास नगला अजीता से शाम 6 बजे सीता जी का डोला निकलेगा। शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम ” सिया के प्रभु श्रीराम” होगा ।

ट्रेंडिंग वीडियो