scriptमिनी छपरौली में जयंत ने योगी सरकार पर दागे सवाल, यूपी का कर दिया ऐसा हाल | Jayant Chaudhary Address Pol Khol Meeting in Kiraoli Agra | Patrika News

मिनी छपरौली में जयंत ने योगी सरकार पर दागे सवाल, यूपी का कर दिया ऐसा हाल

locationआगराPublished: Jul 13, 2018 05:09:46 pm

प्रदेश में विकास का दावा करने वाली सरकार सवा साल में नहीं कर सकी विकास

RLD

BJP की विरोधी पाटी के शक्ति प्रदर्शन में शिरकत करेंगे योगी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर

आगरा। अपराध चरम पर है, किसानों की समस्याएं दूर करने के बजाए और बढ़ गईं। योगी सरकार को प्रदेश में राज करते हुए सवा साल हो गया लेकिन, विकास का दावा करने वाली योगी सरकार विकास ही नहीं करा सकी। शुक्रवार को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने योगी सरकार पर जमकर प्रहार किए। मिनी जाटलैंड कहे जाने वाले किरावली के मिनी स्टेडियम में पोल खोल अभियान के साथ जयंत चौधरी ने लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल फूंका।
छोटे चौधरी को सुनने आए लोग
कैराना और नूरपुर की सीट पर गठबंधन के साथ मिली बड़ी जीत से छोटे चौधरी के तेवरों में धार आ गई है। शुक्रवार को जाटलैंड में जयंत ने चुनावी सभा की। किरावली के मिनी स्टेडियम में मौसम खराब होने के बावजूद आस पास के गावों से करीब छह हजार लोग छोटे चौधरी को सुनने के लिए आए।जो उत्साह जयंत में दिखा वहीं उत्साह उनके कार्यकर्ता में भी नजर आया। जयतं चौधरी के साथ मंच पर बैठने की होड़ भी लगी रही। छोटे चौधरी ने जब अपने भाषण शुरू किया तो सभी टकटकी लगाए उन्हें सुनते रहे। जयंत ने केंद्र और राज्य सरकार की चलाई जा रहीं योजनाओं पर प्रहार किया। भाजपा के खिलाफ पोल खोल अभियान की शुरुआत की।
किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद सभा
अपने निर्धारित कार्यक्रम से एक घंटा देरी से पहुंचे जयंत चौधरी ने किसानों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इसके बाद अपने भाषण से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका। जयंत चौधरी ने प्रदेश में बढ़ती बिजली की दरों और अपराधों पर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। जयंत ने बिजली की बढ़ी हुई दरों पर किसानों को पार्टी पक्ष में लामबंद किया। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के बाद जयंत चौधरी किरावली में पहली बार सभा करने आए। उन्होंने स्थानीय मूल समस्याओं को समझते हुए अपनी बात शुरू की। जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में बेरोजगारी बढ़ी है। जयंत चौधरी ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। रोजी रोजगार देने की बात करने वाली सरकार नौकरियां देने में असफल रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो