scriptहोटल में धर्मांतरण के प्रयास पर हंगामा, हिन्दूवादियों ने की पिटाई, केरल के सात ईसाई पुलिस को सौंपे, देखें वीडियो | Kerala Christian converting Hindus in hotel VHP leader protest news | Patrika News

होटल में धर्मांतरण के प्रयास पर हंगामा, हिन्दूवादियों ने की पिटाई, केरल के सात ईसाई पुलिस को सौंपे, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Oct 30, 2018 10:38:42 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

-सत्संग और उपहार के नाम पर 150 दलित बुलाए गए
-हिन्दू देवताओं के लिए अपमानजनक बातें कर रहे थे

manoj kumar

manoj kumar

आगरा। होटल समोवर में धर्मांतरण का प्रयास किया जा रहा है। पैसे देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। करीब 150 लोग जमा थे। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। हिन्दूवादियों को इसकी भनक लग गई। सभा में पहुंचे तो पाया कि वहां हिन्दू धर्म की बुराई की जा रही थी। हिन्दू देवताओं के लिए अपशब्द कहे जा रहे थे। विरोध किया तो मारपीट हो गई। हिन्दूवादियों ने ईसाइयों की जमकर पिटाई की। उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है। थाना ताजगंज में तहरीर दी है।
सत्संग के नाम पर बुलाया था

ईसाई धर्म का प्रचार करने वालों ने खटीक और जाटव समाज के लोगों को फतेहाबाद रोड स्थित होटल समोवर में एकत्रित किया था। उनसे कहा गया था कि सत्संग हो रहा है। सत्संग में आने वालों को उपहार दिया जाएगा। होटल के बेसमेंट में सभा शुरू हुई तो ईसाई धर्म का प्रचार शुरू कर दिया गया। हिन्दू धर्म के प्रति अपमानजनक बातें कही जाने लगीं।
हिन्दू धर्म का बुराई पर विरोध

उसी समय वहां पर विश्व हिन्दू परिषद के युवा नेता रवि दुबे, संजय दुबे, अतुल चौहान, जितेन्द्र राजपूत, दिव्यांशु गिरी, नितिन, अभिषेक, तरुण आदि पहुंच गए। इनके सामने भी ईसाई धर्म को श्रेष्ठ बताते हुए हिन्दू धर्म की बुराई शुरू कर दी। इन लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। धार्मिक भवानाओं को ठेस पहुंचने के कारण भारी विरोध हो गया। मारपीट शुरू हो गई। हिन्दूवादियों ने हिन्दू धर्म की बुराई करने वालों को घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी। ईसाई धर्म के लोगों की एक न चली। रवि दुबे का कहना है कि तीन-चार माह से ये लोग धर्मांतरण का प्रयास कर रहे थे।
Letter
ये पकड़े गए

मौके से लिनिस पुत्र सत्य निवासी थाना मरयापुरम, जिला त्रिवेन्द्रम, राज्य केरल, सैम पुत्र कुरुविला निवासी चकालास थाना कुमलाई निवासी टुडीकी, केरल, अनु पुत्र वरगीस निवासी मनुभवन, थाना कोल्लम जिला चववैली, केरल, जैक्सन पुत्र सेमविल निवासी कचुमूला ठक्कोपित, थाना राजापुरम, जिला कासारागोड़, केरल, ऐनशन पी इलियास पुत्र इलियास पीवी, निवासी पलाया उथिल (एच), मदनकुझी थाना पुरोकुंज, अर्नाकुलम, केरल, विनीच के थॉमस पुत्र केके थॉमस, निवासी कुमपट्टू एच, थआना एउड़ाक्कारा, जिला मलापुरम, केरल, राहुल पुत्र इजराम सूर्यवंशी निवासी पनगांव थाना पागगढ़, जिला जाजगिरी, छत्तीसगढ़ को मौके पर ही पकड़ लिया गया। बाकी लोग भाग गए।
Christian
सनी ने दी तहरीर

थाना ताजगंज में खटीकपाड़ा (हरीपर्वत) निवासी सनी बंसवार पुभ सुरेश बंसवार ने तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया है कि हमें सत्संग और उपहार के नाम पर बुलाया गया था। तहरीर में धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
रवि को 1.50 लाख रुपये दिए

थाना ताजगंज पर राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह साथियों के साथ पहुंच गए। उन्होंने धर्मांतरण कराने वालों से एक डायरी बरामद की है। इस पर लिखा हुआ है कि ईसाई धर्म के लिए रवि अच्छा काम कर रहा है। उसे 12 अक्टूबर को 1.50 लाख रुपये दिए गए। बाकी धनराशि अगली बार दी जाएगी। डायरी में यह भी लिखा है कि ईसाई धर्म को पूरे विश्व में फैलाना है। इसके लिए कम संख्या में लोगों को एकत्रित किया जाए और उन्हें कुछ पैसा दिया जाए।
manoj kumar
रुपयों का लेन-देन हो रहा था

इस बात का उल्लेख करते हुए मनोज कुमार सिंह ने भी थाना ताजगंज में तहरीर दी है। धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि होटल समोवर का मालिक भी इनसे मिला हुआ है। बिना अनुमति के कार्यक्रम किया जा रहा था। नौकरी, शिक्षा का भी लालच दिया जा रहा था। राष्ट्रीय बजरंग दल के अतुल चौहान, गोविंद पाराशर, जितेंद्र राजपूत, हिमांशु ठाकुर, अवधेश पंडित, प्रदीप भारद्वाज मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दक्षिण भारत से आए ईसाई मिशनरियों के एजेंट खुलेआम रुपयों का लेनदेन कर रहे थे। यह जानकारी जब होटल मैनेजमेंट को दी गई तो स्टाफ राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों को धमकाने लगा। आसपास के नागरिकों ने बताया इस होटल में आए दिन धर्मांतरण की गतिविधियां होती रहती है। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष सतेद्र बरुआ, प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र अवस्थी, सौरभ गुप्ता, जिला अध्यक्ष संजय जाट, रौनक ठाकुर, सनी शर्मा, वरुण चौहान, सनी सोनकर दिग्विजय नाथ तिवारी, करण गर्ग, अंकित अग्रवाल, दया शंकर आदि ने कार्रवाई की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो