scriptShivpal संग बढ़ रहा यादवों का कुनबा, Akhilesh के लिए खुशी या चिंता का सबब, जानिए अब किसने छोड़ी समाजवादी पार्टी | kheragarh chairman join shivpal singh yadav party | Patrika News

Shivpal संग बढ़ रहा यादवों का कुनबा, Akhilesh के लिए खुशी या चिंता का सबब, जानिए अब किसने छोड़ी समाजवादी पार्टी

locationआगराPublished: Nov 20, 2018 01:27:35 pm

अखिलेश को लगा तगड़ा झटका, समाजवादी पार्टी के नेता और खैरागढ़ के चेयरमैन अनिल गर्ग जुड़े शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से, निकाय चुनाव में भी भाजपा से ली थी कड़ी टक्कर

shivpal singh yadav

shivpal singh yadav

आगरा। अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह के बीच शुरू हुआ राजनीतिक वर्चस्व का युद्ध अब जोरों पर है। हर रोज शिवपाल सिंह के साथ समाजवादी पार्टी का कोई ना कोई नेता जुड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में निकाय चुनाव में कड़ी टक्कर लेने वाले चेयरमैन ने समाजवादी पार्टी छोड़कर सभी को हैरत में डाल दिया। वर्षों से समाजवादी रहे चेयरमैन शिवपाल यादव के खेमे में चले गए। वहीं कई ऐसे नेता भी जुड़ गए जो लोकसभा चुनाव 2019 में अखिलेश यादव के लिए महती भूमिका निभा सकते हैं। समाजवादी पार्टी खेमे को छोड़ने वाले नेताओं ने अब यादव वर्ग भी बड़ी संख्या में है। अखिलेश यादव के लिए ये चिंता का सबब हो सकता है।
समाजवादी पार्टी छोड़ शिवपाल का साथ
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में खैरागढ़ के चेयरमैन अनिल गर्ग सम्मिलित हो गए और उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी छोड़ कर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में खेरागढ़ विधानसभा के वरिष्ठ नेता मनोज तोमर, लोहिया वाहिनी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र सिसोदिया और एत्मादपुर विधानसभा के नगला अमर सिंह निवासी संजय यादव ने भी अपने कई साथियों के साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ साथ बाह विधानसभा से ठाकुर मुनेंद्र जादौन ने भी अपने तमाम साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शिवपाल सिंह यादव ने ये जानकारी भी दी कि जनवरी में प्रस्तावित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन भी आगरा में किया जा सकता है। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल प्रधान शीलू यादव बीडीसी राजेश चौधरी आदि लोग सम्मिलित थे।
लोकसभा से पहले बड़ा झटका देने की तैयारी में
शिवपाल यादव पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि उनकी पार्टी एक सीट छोड़कर बाकी सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। ऐसे में लगातार यादव वर्ग का समाजवादी पार्टी छोड़ना अखिलेश के लिए खतरे की घंटी हो सकता है। शिवपाल यादव के साथ कुछ ऐसे नेताओं का भी संपर्क है जो लोकसभा चुनाव 2019 में अखिलेश के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो