scriptकिसानों के मुद्दे पर भाजपा नेता का सरकार पर करारा प्रहार, देखें वीडियो | Kisan suffering in BJP government also Jaat leader charged latest news | Patrika News

किसानों के मुद्दे पर भाजपा नेता का सरकार पर करारा प्रहार, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Nov 15, 2018 09:53:25 am

अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर शैलराज सिंह एडवोकेट ने कहा- भाजपा से विधायक का चुनाव भी लड़ा हूं। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि किसानों को जो मूलभूत समस्याएं है, उन्हें अनदेखा किया जाए।

shailraj singh

shailraj singh

आगरा। अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर शैलराज सिंह एडवोकेट ने किसानों के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पर करारा प्रहार किया है। बता दें कि शैलराज सिंह भाजपा नेता हैं और सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। कुंवर शैलराज सिंह ने आगरा का नाम बदलकर अग्रवन के स्थान पर महाराजा सूरजमल नगर करने की मांग भी उठाई है।
bjp
विकास में सर्वाधिक योगदान जवानों और किसानों का

पत्रिका से बातचीत में कुंवर शैलराज सिंह ने कहा- किसानों का जितना योगदान इस देश की प्रगति में है, किसी वर्ग का नहीं है। दुर्भाग्य है कि किसानों का आदिकाल से शोषण होता रहा है और अब भी हो रहा है। न्यूनतम मूल्य के नाम पर लागत मूल्य की दोगुनी धनराशि का भुगतान किसान को आज तक नहीं किया जा रहा है। बीमा पॉलिसी भी खास नहीं है। किसान हमेशा दैवीय आपदा से जूझता है। किसनों के पुत्र चाहे वह किसी भी जाति के हों, सेना में भर्ती रहकर देश की रक्षा कर रहे हैं। यही कारण है कि भारत वर्ष का समस्त नागरिक चैन की नींद सोता है। किसान का बेटा माइनस जीरो डिग्री सेल्सियस में सीमा की रक्षा करते हुए देश की रक्षा करता है। विकास में सर्वाधिक योगदान जवानों और किसानों का है। जब सीमा सुरक्षित नहीं होंगी तो विकास कहां से हो जाएगा?
farmer
किसानों की समस्या को अनदेखा नहीं किया जा सकता

उन्होंने कहा कि मैं भाजपा का समर्थक हूं। भाजपा से विधायक का चुनाव भी लड़ा हूं। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि किसानों को जो मूलभूत समस्याएं है, उन्हें अनदेखा किया जाए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संगठन भारतीय किसान संघ है। भाजपा अगर किसान विरोधी काम करती है, तो उसका विरोध किया जाता है, जैसे भूमि अधिग्रहण का विरोध किया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो