scriptसपा को बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने छोड़ दी पार्टी | kishori lal mahor join bjp before Nikay Chunav 2017 | Patrika News

सपा को बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने छोड़ दी पार्टी

locationआगराPublished: Nov 20, 2017 11:29:37 am

यूपी निकाय चुनाव में मतदान से ठीक पहले पूर्व मेयर किशोरी लाल माहौर भाजपा में हुए शामिल।

kishori lal mahor

kishori lal mahor

आगरा। यूपी नगर निकाय चुनाव में सपा को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व मेयर किशोरी लाल माहौर ने सपा छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे भाजपा को बड़ी मजबूती मिलेगी। किशोरी लाल माहौर भाजपा से ही मेयर रहे हैं, लेकिन उन्होंने सपा का दामन थाम लिया था। चुनाव से ठीक पहले उनकी घर वापसी से सपाइयों में निराशा है, तो भाजपाइयों में खुशी है।
2012 में छोड़ दी थी भाजपा
किशोरी लाल माहौर ने साल 2012 में यूपी में अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की लहर होने पर भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी थी, इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। लेकिन सपा में भी उन्हें राहत नहीं मिल सकी, जिसके बाद उन्होंने दोबारा भाजपा में जाने का निर्णय लिया। हालांकि किशोरी लाल माहौर का बेटा हरीशचंद्र भारती माहौर इन दिनों राष्ट्रीय स्वतंत्र जनता राज पार्टी से जुड़े हैं। आगरा से उनका बेटा मेयर पद का प्रत्याशी है। पूर्व मेयर किशोरीलाल माहौर अपने बेटे और समर्थकों के साथ भाजपा में आस्था जताने के लिए सांसद से मिले थे। रविवार को उनके भाजपा में शामिल होने की औपचारिक घोषणा हो गई।
बड़ा नुकसान
आगरा में किशोरी लाल माहौर माहौर समाज के बड़े नेता हैं। इस समाज को रिझाने के लिए सपा ने कई बड़े दांव खेले हैं। पूर्व मेयर रहीं अंजुला सिंह माहौर को सपा में शामिल कराया गया, लेकिन वे कुछ दिन ही सपा में टिकीं, उसके बाद भाजपा में फिर से शामिल हो गईं। अब इस समाज को रिझाने के लिए सपा के पास महज किशोरी लाल माहौर ही बड़े नेता बचे थे, उन्होंने भी सपा को चुनाव से ठीक पहले छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे सपाइयों में निराशा है, वहीं भाजपाई खुश हैं।
ये भी पढ़ें –

चीनी युवक ने उड़ाए सुरक्षा एजेंसियों के होश, सैन्य क्षेत्र में मिला घूमता हुआ
https://www.patrika.com/agra-news/suspected-chinese-arrested-by-police-2015894/

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो