scriptइस इंजेक्शन को इतनी महिलाओं ने आजमाया, जानिए इसके बारे में… | know Use and benefits of Antara injection in hindi latest news | Patrika News

इस इंजेक्शन को इतनी महिलाओं ने आजमाया, जानिए इसके बारे में…

locationआगराPublished: Apr 22, 2019 04:16:15 pm

Submitted by:

suchita mishra

स्वास्थ्य विभाग ने जिले में नवम्बर, 2018 में की थी शुरुआत।

injection

injection

आगरा । परिवार नियोजन के मामले में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में काफी जागरुकता बढ़ी है। नसबंदी हो या फिर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरु किये गये गर्भनिरोधक अंतरा और छाया हो, महिलाओं ने इन्हें अपनाने में काफी रुचि दिखायी है।जिले की 1846 महिलाओं ने त्रैमासिक गर्भनिरोधक अंतरा को अपनाया है। स्वास्थ्य विभाग ने परिवार नियोजन को ध्यान में रखते हुए जिले में नवम्बर 2018 से त्रैमासिक गर्भ निरोधक अंतरा इंजेक्शन और छाया नाम की टैबलेट की शुरुआत की थी। सबसे पहले इसकी शुरुआत जिला महिला अस्पताल से की गयी थी ।

1846 महिलाओं ने अपनाया

जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ अंजनी कुमार ने बताया कि अबतक जिले में 1846 महिलाओं ने अंतरा गर्भनिरोधक इन्जेक्शन लगवाये हैं। इसके अलावा 31 मार्च तक जिले में 6517 गर्भनिरोधक टैबलेट छाया भी महिलाओं को दी गयी है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए राशि भी दी जा रही है। गर्भ निरोधक अंतरा इन्जेक्शन को लगवाने वाली महिला को इन्जेक्शन लगवाने के बाद सौ रुपये उसके खाते में भेजे जाते हैं। साथ ही महिलाओं को प्रेरित करने वाली आशा को भी इतनी ही राशि उनके खातों में दी जाती है।

शहरी प्राथमिक केन्द्रों पर भी मिलेगी इसकी सुविधा

अगले माह से जिले के सभी 30 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर गर्भ निरोधक इन्जेक्शन अंतरा और गर्भ निरोधक गोली छाया मिलना शुरु हो जायेगी। अंतरा गर्भ निरोधक इंजेक्शन तीन माह में एक बार लगाया जाने वाला इंजेक्शन है। अभी तक यह जिले में एसएन मेडिकल कालेज, जिला महिला चिकित्सालय के अलावा ब्लाकों की सीएचसी पर उपलब्ध था। यह सुविधामहिलाओं को निःशुल्क उपलब्ध है। साथ ही लाभार्थी महिला को अंतरा इंजेक्शन को लगवाने पर प्रत्येक बार प्रोत्साहन के तौर पर 100 रुपये की धनराशि बैंक खाते में दी जाती है।

30 अप्रैल को चलेगा अभियान

स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भ निरोधक अंतरा और छाया के प्रचार प्रसार के लिए आगामी 30 अप्रैल, 2019 को अभियान चलाकार महिलाओं को जानकारी दी जायेगी।

कब लग सकता है पहला इन्जेक्शन

-माहवारी शुरु होने के 7 दिन के अन्दर

-प्रसव होने के 6 सप्ताह बाद

-गर्भपात होने के बाद 7 दिन के अन्दर

कौन लगवा सकता है

-डिलीवरी के बाद स्तनपान कराने वाली महिलायें।

-डिलीवरी के छह सप्ताह बाद।

-जो महिला दो बच्चों में अन्तर रखना चाहती है।

 

टोल फ्री पर ले सकती है परामर्श

अन्तरा इंजेक्शन लगवाने वाली महिला सलाह मशविरा के लिए अंतरा टोल फ्री नम्बर 18001033044 पर कॉल कर महिला विशेषज्ञ से बात कर सकती हैं। यह सेवा सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक उपलब्ध है।

 

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

 

 

ट्रेंडिंग वीडियो