scriptजानिए क्या कहती है आपकी हथेली पर बनी जीवन रेखा | know your luck through your life line according to palmistry | Patrika News

जानिए क्या कहती है आपकी हथेली पर बनी जीवन रेखा

locationआगराPublished: Dec 05, 2018 02:52:39 pm

Submitted by:

suchita mishra

ज्योतिषाचार्य से जानिए जीवन रेखा से किन बातों को जाना जा सकता है।

Palmistry

Palmistry

हस्तरेखा विज्ञान यानी palmistry ज्योतिष शास्त्र का एक ऐसा हिस्सा है जिसके जरिए हाथ की लकीरों को देखकर जीवन के जुड़े अहम तथ्यों को जाना जा सकता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार वैसे तो हथेलियों पर बहुत सी रेखाएं होती है जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा को मुख्य माना जाता है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से जानिए कि क्या कहती है हमारे हाथ की जीवन रेखा।
1. ज्योतिषाचार्य के मुताबिक अगर जीवन रेखा के आस पास छोटी छोटी और भी रेखाएं हो और वो जीवन रेखा को बीच बीच में काट रही हो तो ऐसा माना जाता है की ज़िन्दगी में उस समय समय पर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
2. जीवन रेखा हमारे दोनों हाथों में होती है। यदि एक हाथ की जीवन रेखा सही लेकिन दूसरे हाथ की टूटी हुई हो तो व्यक्ति को जीवन में परेशानियों और बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
3. जीवन रेखा की लाइन अगर पतली, लंबी और गहरी है तो यह अच्छी मानी जाती है। अगर किसी के हाथ में जीवन रेखा लंबी है तो उसकी लाइफ भी लंबी होगी।

4. अगर हथेली में मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा कुछ हद तक एक ही जगह से स्टार्ट हो रही हैं और दोनों के बीच थोड़ा अंतर हो तो माना जाता है कि ऐसा इंसान खुले विचारों वाला होता है।

ट्रेंडिंग वीडियो