script

राजा भैया के साथ दिखेंगे शिवपाल यादव, बस इस दिन का है इंतजार

locationआगराPublished: Nov 16, 2018 07:34:23 pm

कंडा के निर्दलीय विधायक राजा भैया से शिवपाल के रिश्ते जग जाहिर हैं, अब लोकसभा चुनाव के लिए बड़ी तैयारी की जा रही है।

Raja Bhaiya

राजा भैया के साथ दिखेंगे शिवपाल यादव, बस इस दिन का है इंतजार

आगरा/फिरोजाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का कुनबा बढ़ाने के लिए जुट गए हैं। लगातार वह प्रसपा के पदाधिकारी तो घोषित कर ही रहे हैं साथ ही 2019 लोकसभा चुनाव के लिए सेक्युलर मोर्चा के बैनर तले अन्य दलों को एकजुट करने की कोशिश भी कर रहे हैं। इस संबंध में शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है।
यह भी पढ़ें

पहली बार शिवपाल ने अखिलेश से संबंधों पर दिया बड़ा बयान, बताया कैसे हो सकते हैं एक

शिवपाल ने दिए संकेत
दरअसल शिवपाल यादव फिरोजाबाद पहुंचे थे। यहां उन्होंने पार्टी के गठन से लेकर मुलायम सिंह यादव के चुनाव लड़ने से लेकर तमाम सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। राजाभैया के साथ आने के सवाल के जवाब पर शिवपाल यादव ने कहा कि राजाभैया ने नई पार्टी बनाई है यह जानकारी है। उन्होंने कहा कि राजाभैया से उनके रिस्ते बहुत अच्छे हैं। बात भी होती है। साथ आने की संभावनाओं को बल देते हुए शिवपाल ने कहा कि समय आने पर इस बात की जाएगी।
शिवपाल-राजा भैया के रिश्ते हैं जग जाहिर
बता दे कि कुंडा से निर्दलीय विधायक राजा भैया ने नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। उनहोंने चुनाव आयोग को तीन नाम भेजे हैं। यह भी चर्चा है कि राज भैया अपनी पार्टी का नाम ‘जनसत्ता पार्टी’ रखना चाहते हैं। शिवपाल के इशारे के बाद माना जा रहा है कि राजा भैया की नई पार्टी के नाम का अधिकारिक तौर पर ऐलान होने के बाद सेक्युलर मोर्चा के बैनर तले नए समीकरण बन सकते हैं। राजा भैया से शिवपाल के रिश्ते जग जाहिर हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो