scriptसबसे बड़ा विवाह समारोह आज, 1100 जोड़े दांपत्य सूत्र में बँधेंगे, महापौर करेंगे कन्यादान | Labor Department wedding ceremony today in Agra Keshav Prasad Maurya | Patrika News

सबसे बड़ा विवाह समारोह आज, 1100 जोड़े दांपत्य सूत्र में बँधेंगे, महापौर करेंगे कन्यादान

locationआगराPublished: Feb 18, 2020 09:06:30 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद से आ रहे विवाह करने के लिए
कोठी मीना बाजार मैदान व्यवस्था, सामूहिक बारात भी निकलेगी

Naveen jain

Naveen jain

आगरा। कोठी मीना बाजार मैदान पर उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत 1100 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आगरा में हो रहे इस आयोजन की जिम्मेदारी उप श्रम आयुक्त विभाग को मिली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस महत्वाकांक्षी योजना का प्रचार प्रसार करते हुए आगरा महापौर नवीन जैन तन-मन और धन से अपना सहयोग दे रहे हैं। सामूहिक विवाह आयोजन के क्षेत्र में देश के इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए मंगलवार को आगरा नगर निगम के सदन में महापौर नवीन जैन ने सभी पार्षदों और सामाजिक संगठनों को बुलाया। इस बैठक में उप श्रम आयुक्त विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने मौजूद पार्षदों व सामाजिक संगठनों को इस आयोजन की पूरी रूपरेखा समझाई।
यह भी पढ़ें

Donald Trump के स्वागत के लिए अभूतपूर्व इंतजाम, आज CM Yogi लेंगे तैयारियों का जायजा

शहनाई और बारात का पूरा इंतजाम
इस आयोजन में 11 सौ से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न होने जा रहा है। इसमें हिन्दू और मुस्लिम दोनों धर्मों के जोड़े नव दाम्पत्य जीवन में बंधेंगे। पूरे आगरा मंडल से आ रहे लोगों को देखते हुए कार्यक्रम स्थल को 20 ब्लॉक में बांटा गया है। प्रत्येक ब्लॉक में 55 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। भव्य पंडाल सजाया गया है। शहनाई और बारात का पूरा इंतजाम आज किया गया है। विदाई के समय प्रतीक के रूप में दो लड़कियों को सजी हुई गाड़ी में बैठाकर विदा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें

जर्जर और कमजोर पुल से गुजरेगा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का काफिला, पहले से लगा है चेतावनी का बोर्ड


चार जिलों से आ रहे लोग

कार्यक्रम की व्यवस्था संभालने के लिए इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी लोगों को आई कार्ड वितरित कर दिए गए हैं। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जिले से आने वाले सभी लोगों के लिए अलग-अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है जहां पर उनका पंजीकरण किया जाएगा और उसके बाद कार्यक्रम पंडाल में प्रवेश दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था में आगरा पुलिस तैनात रहेगी तो वहीं वॉलिंटियर के रूप में सुरक्षा गार्ड भी तैनात रहेंगे।
यह भी पढ़ें

मुकदमा दर्ज होने पर बोले मौलाना तौक़ीर, खुद दूंगा गिरफ्तारी

Naveen jain
केशव प्रसाद मौर्य आ रहे
महापौर नवीन जैन सदन में मौजूद सभी पार्षदों और सामाजिक संगठनों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा। इस आयोजन में जिम्मेदारी निभाने वाले सभी लोगों को सूचीबद्ध कर ब्लॉक वाइज ड्यूटी तैनात की गई। महापौर ने मंच पर मौजूद अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर पानी के टैंकर और मोबाइल टॉयलेट की उचित व्यवस्था की जाए। महापौर ने बताया कि इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहेंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी आ सकते हैं। वहीं इस कार्यक्रम में आने वाली हजारों की भीड़ को देखते हुए पार्किंग की व्यवस्था जीआईसी मैदान पर की गई है।
कन्यादान करेंगे महापौर
उप श्रम आयुक्त धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इतना बड़ा आयोजन कराना उनके लिए मुश्किल था लेकिन जब महापौर नवीन जैन को उन्होंने इस परिस्थिति से अवगत कराया तो उन्होंने योगी सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ-साथ कन्यादान करने की भी सहमति जताई जिसके बाद उनका हौसला बढ़ा। बैठक के अंत में पार्षदों और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने इस आयोजन से जुड़ी शंकाओं और सवाल भी किये जिनका उप श्रम आयुक्त और महापौर ने उचित जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला सहायक, श्रम आयुक्त सर्वेश कुमारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुप्रिया द्विवेदी और आर.एन. मिश्रा आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो