scriptप्रधान के घर से लाखों के जेवर और नगदी चोरी | Lakhs stolen from Pradhan's house in Firozabad | Patrika News

प्रधान के घर से लाखों के जेवर और नगदी चोरी

locationआगराPublished: Jan 20, 2021 06:30:57 pm

Submitted by:

arun rawat

— छत के रास्ते घर में प्रवेश कर गए थे चोर, सुबह जागने पर हुई जानकारी।— पुलिस ने चोरी की घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों से की पूछताछ।

chori

chori

फिरोजाबाद। सर्दी के मौसम में चोरी कर घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। प्रधान के घर से चोर लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर स्वजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है।
यह था मामला
थाना क्षेत्र के गांव बन्ना निवासी देवेन्द्र सिंह पुत्र कप्तान सिंह की पत्नी सुनीता देवी ग्राम पंचायत मोहम्मदाबाद से प्रधान थीं। कुछ दिन पहले ही उनका कार्यकाल समाप्त हुआ है। मंगलवार रात्रि घर में देवेन्द्र पत्नी सुनीता, मां बैकुंठी देवी, भाई रामनरेश, पत्नी मनोज देवी नीचे कमरों में सो रहे थे। दूसरी मंजिल पर बने कमरों में रखे बक्शे में जेवर रखे हुए थे। रात्रि किसी समय चोर छत के रास्ते कमरे में प्रवेश कर गए और बक्शे का ताला तोड़कर कालर, चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र, पाजेब समेत करीब 50 हजार की नगदी चोरी कर ले गए।
सुबह जागने पर हुई जानकारी
बुधवार सुबह जब स्वजन दूसरी मंजिल पर गए तो कमरे का नजारा देखकर हैरान रह गए। बक्शे का ताला टूटा हुआ था। सामान कमरे में बिखरा पड़ा था। मौके पर पुलिस ने घटना को लेकर पूछताछ की। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि चोर उनके घर से करीब दस लाख रुपए के जेवर, अन्य कीमती सामान और नगदी चोरी कर ले गए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो