scriptआगरा के एनसीसी कैडेट्स ने किया कमाल, लक्ष्मी बसवराज ने बढ़ाया जिले का मान | lakshmi basavaraj of agra college gets the honor of best ncc cadet | Patrika News

आगरा के एनसीसी कैडेट्स ने किया कमाल, लक्ष्मी बसवराज ने बढ़ाया जिले का मान

locationआगराPublished: Feb 08, 2021 04:33:07 pm

Submitted by:

lokesh verma

Highlights
– गणतंत्र दिवस परेड में आगरा ग्रुप एनसीसी को मिला प्रदेश में प्रथम स्थान
– आगरा कॉलेज की लक्ष्मी को मिला प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ कैडेट का पुरुस्कार
– आगरा को मिले पांच स्वर्ण और एक रजत पदक

agra.jpg
आगरा. गणतंत्र दिवस परेड में आगरा के एनसीसी कैडेट्स ने कमाल कर दिया है। आगरा ग्रुप एनसीसी (NCC) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बूते उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही आगरा कॉलेज की कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर लक्ष्मी बसवराज ने प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ कैडेट बनकर आगरा का मान भी बढ़ाया है। वहीं, आगरा के पांच एनसीसी कैडेट्स ने राज्यपाल ने गोल्ड मेडल और एक कैडेट को सिल्वर मेडल से नवाजा है। इन सभी एनसीसी कैडेट्स को आगरा के माल रोड स्थित एनसीसी हाउस में ग्रुप कमांडर ने पुरस्कृत किया है।
यह भी पढ़ें- UP Police ने बताया DDLJ फिल्म में सिमरन और राज ने की थी बड़ी गलती, वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तीन फरवरी को राजभवन लखनऊ में सभी कैडेट्स को पदक, प्रशस्तिपत्र और धनराशि से पुरस्कृत किया था। इस दौरान आगरा कॉलेज की छात्रा लक्ष्मी बसवराज काे सर्वश्रेष्ठ कैडेट घोषणा के बाद एनसीसी महानिदेशक ने प्रशंसा पत्र देकर पुरस्कृत किया। बताया जा रहा है कि काफी लंबे समय बाद आगरा ग्रुप एनससी को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। इसके लिए ग्रुप को एडीजी बैनर से भी नवाजा गया है, जिसे आगरा ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर मनोज मोहन ने प्राप्त किया।
34 में से 12 कैडेट आगरा ग्रुप के

दरअसल, इस बार दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तर प्रदेश एनसीसी मुख्यालय से 34 कैडेट्स ने हिस्सा लिया था, जिसमें आगरा ग्रुप से 12 कैडेट्स शामिल थे। सबसे ज्यादा कैडेट्स वन यूपी वाहिनी से थे। इन कैडेट्स ने गणतंत्र दिवस की परेड में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसके लिए पांच कैडेट्स को गोल्ड मेडल और एक कैडेट को सिल्वर मेडल मिला था। इन पदकों की बदोलत आगरा ग्रुप प्रथम स्थान पर रहा है।
इन कैडेट्स को मिले पदक

आगरा कॉलेज की सीनियर अंडर ऑफिसर लक्ष्मी बसवराज को सर्वश्रेष्ठ कैडेट और महानिदेशक प्रशंसापत्र के साथ राज्यपाल स्वर्ण पदक और 3 हजार रुपए नगद पुरुस्कार के रूप में मिले हैं। वहीं, आगरा कॉलेज की ही सीनियर अंडर ऑफिसर शिवानी परमार को राज्यपाल स्वर्ण पदक और 3 हजार रुपए का पुरस्कार मिला है। इसी तरह सेंट जोंस कॉलेज की सीनियर अंडर ऑफिसर शिखा राज्यपाल स्वर्ण पदक और 3 हजार रुपए नकद पुरस्कार के रूप में मिले हैं। दयालबाग शिक्षण संस्थान के अंडर ऑफिसर रितेश राज्यपाल स्वर्ण पदक और 3 हजार रुपए पुरस्कार मिला है। आरबीएस कॉलेज सीनियर अंडर ऑफिसर अजय सिंह को भी राज्यपाल स्वर्ण पदक और 3 हजार रुपए पुरस्कार मिला। वहीं, दयालबाग शिक्षण संस्थान के सार्जेंट वंश सोलंकी को राज्यपाल रजत पदक और 2000 रुपए के पुरस्कार से नवाजा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो