scriptउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चार महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने पर लीडर्स आगरा ने किया इनका अभिनंदन | leaders agra give honour these people | Patrika News

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चार महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने पर लीडर्स आगरा ने किया इनका अभिनंदन

locationआगराPublished: Mar 14, 2019 07:14:32 pm

लीडर्स आगरा ने किया शहर की चार विभूतियों का अभिनंदन

leaders agra

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चार महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने पर लीडर्स आगरा ने किया इनका अभिनंदन

आगरा। जिन्होंने इस शहर को बहुत कुछ दिया, देश-दुनिया में पहचान बनाई और दूसरों के लिए प्रेरणा भी बने, ताजनगरी ने अपने ऐसे नागरिकों को एक बार फिर सलाम किया।

शहर का नाम करने वालों को दिया सम्मान
सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा की ओर से गुरुवार को मदिया कटरा स्थित होटल वैभव पैलेस में शहर का नाम रोशन करने वालों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इसमें संस्था ने हाल ही में होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड उत्तर प्रदेश के सदस्य चुने गए डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, सफाई कर्मचारी आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य कमल सिंह, लघु उद्योग व्यापार निगम के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग और हिन्दुस्तानी अकादमी प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉ. राजबहादुर सिंह राज को शाॅल उढ़ाकर, इलाइची की माला भेंट कर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
शहर के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी
मुख्य अतिथि अखिल भारतीय संरक्षक संस्कार भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पद्मश्री योगेंद्र दा ने कहा कि सम्मान समारोह से नवयुवकों-युवतियों को आगे बढ़ने और देश, राज्य, शहर के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। बृज प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अशोक कुलश्रेष्ठ जी ने कहा कि आज लीडर्स आगरा द्वारा दिए गए इस सम्मान का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि यह सम्मान अपने घर में मिला है। जब तक घर में सम्मान न मिले, सारे सम्मान अधूरे लगते हैं। ब्रज प्रांत प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केशव जी ने कहा कि सम्मान हमारे जीवन की मेहनत का एक प्रतिबिंद होता है। आप भले ही दुनिया भर में सम्मान पाकर आए हों, आपके घर की दीवारें छोटी पड़ गई हों, लेकिन अपने घर, अपने शहर में मिला सम्मान हमें अभी चलते रहने की प्रेरणा देता है। विभाग कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पंकज जी ने कहा कि जिन लोगों को भी सम्मानित किया गया है काम तो वे पहले से ही अच्छे कर रहे हैं, उनकी इन उपलब्धियों का अर्थ यह है कि अब उन्हें सरकार के साथ तालमेल बिठाकर काम करना है।
बेहतरी से कार्य कर सकें
लीडर्स आगरा के संरक्षक सुरेश चंद गर्ग ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने चारों ही प्रतिष्ठित नागरिकों को महत्वपूर्ण पद देकर सिर्फ दायित्व बढ़ाया है कि वे और बेहतरी से कार्य कर सकें। रावी ईवेंट्स के मनीष अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान जिन लोगों को भी दिए गए हैं वे समाज, संस्कृति, साहित्य, राजनीति, खेलकूद, अभिनय, गीत-संगीत, कला की सुगंध हैं। लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन ने बताया कि लीडर्स आगरा पिछले कई वर्षों से साहित्य, समाज, संस्कृति, कला, अभिनय, राजनीति, खेलकूद आदि से जुडे़ लोगों को सम्मानित करती रही है। आज यह सम्मान शहर की इन चारों हस्तियों को इसलिए दिया गया है कि सरकार ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं उससे निश्चित ही आगरा का मान बढ़ा है। सम्मान पाने वाली विभूतियों ने कहा कि यह क्षण ऐसे है, जैसे आगरा की धरती पर जन्म लेना सफल हो गया है। उन्होंने कहा कि जो सम्मान आज घर में मिला है, वह अनमोल है।
ये रहे मौजूद
इस दौरान वंदना सिंह, वीरेंद्र सिंह मेड़तवाल, अंजलि गुप्ता, विजय जैन, रविंद्र जैन, निर्मला शर्मा, राहुल जैन, दीपक वर्मा, श्रष्टि दुबे, ऋतुराज दुबे, अनिरुद्ध भदौरिया, सुषमा जैन, सरोज यादव, करन सिंह, उल्लास दौनेरिया आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो