आगरा

रालोद मुखिया का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले ‘चौकीदार नहीं, प्रधानमंत्री चाहिये’

अजित सिंह ने कहा कि मोदी दिन में तीन बार सूट बदलते हैं और फिर कहते हैं कि फकीर हूं।

आगराApr 17, 2019 / 12:05 pm

धीरेंद्र यादव

ajit singh

आगरा। कोठी मीना बाजार पर हुई गठबंधन की रैली में रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना सादा। अजित सिंह ने कहा कि मोदी दिन में तीन बार सूट बदलते हैं और फिर कहते हैं कि फकीर हूं। मुजफ्फरनगर में नफरत की राजनीति की गई, जिसके चलते वहां भाजपा खत्म हो गई। हम पहले चरण की सारी सीटें जीत रहे हैं। अब दूसरे चरण की बारी है।

भाजपा का होगा सफाया
अजित सिंह ने कहा कि पहले चरण में भाजपा ने जनता का रुख देख लिया है। परिणाम देखना बाकी है, उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होगा। मोदी दिल्ली छोड़कर नागपुर चले जायें। पहले लोगों के खाते में 15 लाख रुपए पहुंचाने का वादा किया, लेकिन अब केवल दो हजार रुपए दे रहे हैं। भाजपा का एक भी सांसद दिल्‍ली नहीं जाने वाला है। आज 45 वर्षों में सबसे ज्‍यादा बेरोजगारी है। नौकरी लग भी जाए तो नियुक्ति पत्र नहीं मिलता हाई कोर्ट रोक लगा देता है।

नागपुर में दे ये सलाह
अजित सिंह ने कहा कि मोदी पकौड़े बनाने की सलाह देते हैं, उन्‍हें ऐसी लात मारों कि सीधे नागपुर में जाकर गिरें। कोई भी वर्ग मोदी से खुश नहीं है। आज मीडिया भी हिंदुस्‍तान- पाकिस्‍तान के अलावा कुछ नहीं दिखाता। मीडिया गठबंधन की भीड़ नहीं दिखाता। मोदी की सभा की कम भीड़ को भी नहीं दिखाता। अब चोर का जमाना जाने वाला है और अच्‍छे दिन आने वाले हैं। मोदी के दिल में अडानी और अंबानी हैं। यह उनका चौकीदार है। यह अपने मन की बात करता है, जबकि ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए जो दिल की बात करे। हमें चौकीदार नहीं नया प्रधानमंत्री चाहिए।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

Home / Agra / रालोद मुखिया का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले ‘चौकीदार नहीं, प्रधानमंत्री चाहिये’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.