scriptलोकसभा चुनाव 2019 में चली इस नेता के नाम की लहर, 2014 की तरह होगा हाल, जाट लैंड से हुआ बड़ा खुलासा | Lok Sabha election 2019 big reveals Jat Land fatehpur sikri | Patrika News

लोकसभा चुनाव 2019 में चली इस नेता के नाम की लहर, 2014 की तरह होगा हाल, जाट लैंड से हुआ बड़ा खुलासा

locationआगराPublished: Apr 05, 2019 10:24:44 pm

जाटलैंड कहे जाने वाले फतेहपुर सीकरी की जनता ने खुलासा किया, कि इस बार किस नेता की लहर चल रही है।

modi rahul mayawati akhilesh

modi rahul mayawati akhilesh

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 में लहर किस नेता की चल रही है, ये बड़ा सवाल सभी के मन में उठ रहा है। 2014 में मोदी लहर ने विपक्ष के होश उड़ा दिये थे। जाटलैंड कहे जाने वाले फतेहपुर सीकरी की जनता ने खुलासा किया, कि इस बार किस नेता की लहर चल रही है। वीडियो में देखें क्या बोले यहां के लोग
यहां के लोगों से हुई बातचीत
पत्रिका टीम ने फतेहपुर सीकरी के जाट बाहुल्य गांव दुल्हारा के किसानों से बात की, तो उन्होंने ये खुलासा किया। पत्रिका टीम ने उनसे सवाल किया, कि लोकसभा चुनाव 2019 में वे कैसा नेता चुनने जा रहे हैं, तो सभी की जुबान से एक साथ स्वर निकला, मोदी जैसा। अजब सिंह पहलवान ने बताया कि उन्हें नेता से कोई मतलब नहीं है, वे तो सिर्फ मोदी को जानते हैं। वहीं राम निवास ने कहा कि मोदी के नाम पर वोट जायेगा, फिर भाजपा प्रत्याशी यहां वोट मांगने आये या नहीं।
समस्यायें बहुत, नहीं हुआ समाधान
गांव के लोगों ने बताया कि इस गांव की समस्यायें बहुत हैं, लेकिन आज तक समाधान नहीं हो सका है। चौधरी चरण सिंह के समय से इन समस्याओं से जूझते आ रहे हैं। लोगों ने कहा कि नेता ऐसा होना चाहिये, जो समस्याओं का समाधान कर सके और जनता के दुख सुख में उसके साथ खड़ा रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो