scriptफतेहपुर सीकरी से टिकट मिलने के बाद चाहर ने क्या कहा, देखें वीडियो | Lok sabha election 2019 BJP candidate raj kumar chahar statement | Patrika News

फतेहपुर सीकरी से टिकट मिलने के बाद चाहर ने क्या कहा, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Mar 22, 2019 06:14:14 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

भारतीय जनता पार्टी ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से राजुकमार चाहर को प्रत्याशी बनाया है।

raj kumar chahar

raj kumar chahar

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से राजुकमार चाहर को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने इसके लिए भाजपा नेतृत्व और जनता जनार्दन का आभार प्रकट किया है।

हम सब मिलकर नया भारत बनाएंगे
उन्होंने कहा- मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता, किसान और मजदूर के बेटे को भारतीय जनता पार्टी ने जनता की सेवा करने का दायित्व दिया है। मैं इसके लिये सभी पार्टी के नेतृत्व को धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं पार्टी का एक कार्यकर्ता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए भारत के निर्माण का सपना देखा है। उस सपने को साकार करने में छोटी सी भूमिका निभाने के लिए अपने प्रतिनिधि के रूप में मुझे पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। हम सब मिलकर नया भारत बनाएंगे। चाहर के निवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है। सबका कहना है कि चुनाव जीत रहे हैं। राजकुमार चाहर मुस्करा कर सबका स्वागत कर रहे हैं। उन्हें किसी से फोन पर भी बात करने का अवसर नहीं मिल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो