script

भाजपा ने बृज क्षेत्र में किया धमाका, तीन सांसदों का टिकट काटा, जानिए क्यों हुआ ऐसा

locationआगराPublished: Mar 21, 2019 08:52:35 pm

आगरा से एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर प्रत्याशी घोषित

Raj kumar chahar

Raj kumar chahar

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने टिकट घोषित कर दिए हैं। इसके माध्यम से बृज क्षेत्र मे बड़ा धमाका किया गया है। आगरा लोकसभा क्षेत्र (सुरक्षित) सीट से सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया और फतेहपुर सीकरी से सांसद चौधरी बाबूलाल का टिकट काट दिया गया है। आगरा से एसपी सिंह बघेल तथा फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर को प्रत्याशी बनाया गया है। एसपी सिंह बघेल उत्तर प्रदेश सरकार में पशुधन विकास मंत्री हैं। वे फिरोजाबाद जिले के टूंडला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
इन्हें मिला टिकट

अलीगढ़ से सांसद सतीश कुमार गौतम, मथुरा से सांसद हेमा मालिनी, एटा से सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, बदायूं से संघमित्रा मौर्य, आंवला से सांसद धर्मेन्द्र कुमार, बरेली से सांसद संतोष कुमार गंगवार और शाहजहांपुर (सुरक्षित) से अरुण सागर को प्रत्याशी बनाया गया है। शाहजहांपुर के मौजूदा सांसद का भी टिकट काट दिया गया है।
इसलिए कटा टिकट

आगरा सीट पर एसपी सिंह बघेल और सांसद रामशंकर कठेरिया में जुबानी जंग चल रही थी। तभी से अनुमान लगाया जा रहा था कि कुछ हो सकता है। यही हुआ। कठेरिया के स्थान पर एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया गया है। डॉ. कठेरिया ने आज अपने निवास पर होली मिलन समारोह आयोजित किया था। इसमें पूरे शहर के लोग बुलाए थे। खूब धूमधाम की। इससे लग रहा था कि उन्हें टिकट मिलने वाली है। परिणाम उनके विपरीत रहा। चर्चा थी कि नवीन जैन को टिकट मिलेगा, लेकिन नाम सामने आया एसपी सिंह बघेल का।
बाबूलाल का टिकट कटना तय था

फतेहपुर सीकरी से चौधरी बाबूलाल का टिकट काटे जाने की चर्चा लम्बे समय से चल रही थी, जो सही साबित हुई। चौधरी बाबूलाल जिस तरह से बयानबाजी कर रहे थे, तभी से अनुमान लगाए जा रहे थे। राजकुमार चाहर को फतेहपुर सीकरी पर प्रबल दावेदार माना जा रहा था। बाकी सभी के दावे बेकार साबित हुए

ट्रेंडिंग वीडियो