scriptमायावती का नाम सुनकर हेमा मालिनी ने ऐसा मुंह बनाया कि… देखें वीडियो | Lok sabha election 2019 BJP leader Hema mailini reaction on mayawati | Patrika News

मायावती का नाम सुनकर हेमा मालिनी ने ऐसा मुंह बनाया कि… देखें वीडियो

locationआगराPublished: Mar 21, 2019 07:39:31 pm

पत्रकारों के आग्रह पर हेमा मालनी ने पूरी मस्ती के साथ होली का गीत सुनाया- होली खेलें रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा।

hema malini

hema malini

आगरा। भारतीय जनता पार्टी की मथुरा से सांसद हेमा मालिनी का नाम सुनकर ऐसा मुंह बनाया कि सब हँस पड़े। मायावती ने कहा है कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगी लेकिन प्रधानमंत्री बन सकती हैं, सवाल सुनकर हेमा मालिनी ने फिल्मी अंदाज में प्रतिक्रिया दी। फिर कहा- कहां मोदी जी, कहां मायावती। वो पदवी पानी इतना आसान नहीं है।
मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे

हेमा मालिनी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ही फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। और कौन आ सकता है बताएं। कोई नहीं आ सकता है। निःस्वार्थ होकर काम किया है। ऐसा कोई इंसान है ही नहीं। लोकसभा चुनाव में कितनी सीट आएंगी, सवाल पर कहा कि पिछली बार से अधिक सीट आएंगी। उत्तर प्रदेश में गठबंधन के सवाल पर कहा कि गठबंधन तो होगा क्योंकि अकेले भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करना बहुत मुश्किल है। सब लोग मिलकर ट्राई करेंगे और सबका हक है। यह युद्धस्थल की तरह है।
होली गीत सुनाया

पत्रकारों के आग्रह पर हेमा मालनी ने पूरी मस्ती के साथ होली का गीत सुनाया- होली खेलें रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा। फिर इसे बदलते हुए कहा- होली खेलें रघुवीरा बृज में होली खेलें रघुवीरा। वहां खड़े मौजूद लोगों ने भी यह गीत गाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो