scriptभाजपा का देशव्यापी चुनाव अभियान 24 से, यहां आ रहे अमित शाह | Lok sabha election 2019 BJP president amit shah address public meeting | Patrika News

भाजपा का देशव्यापी चुनाव अभियान 24 से, यहां आ रहे अमित शाह

locationआगराPublished: Mar 23, 2019 04:20:29 pm

Submitted by:

suchita mishra

रेल मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहेंगे, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, तैयारी शुरू

Amit Shah

Amit Shah

आगरा। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में 24 और 26 मार्च, 2019 को चुनावी जनसभाएं कर रही है। प्रत्येक जनसभा में केंद्रीय मंत्री और केंद्रीय पदाधिकारी रहेंगे। आगरा में जनसभा 24 मार्च को अपराह्न दो बजे से होगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और रेल मंत्री पीयूष गोयल मौजूद रहेंगे। इस सूचना के मिलते ही भाजपाइयों में उत्साह है। सभी की तैयारियों में जुट गए हैं। पार्टी ने आगरा से एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी से राज कुमार चाहर को प्रत्याशी घोषित किया है।
amit shah
कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह

ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष एवं लोकसभा संयोजक प्रमोद गुप्ता ने बताया कि आगरा लोकसभा की पहली जनसभा हो रही है। आगरा लोकसभा क्षेत्र में आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण,आगरा छावनी एत्मादपुर और जलेसर विधानसभा क्षेत्र आते हैं। यहां के कार्यकर्ता जनसभा में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है। आगरा कॉलेज मैदान खचाखच भरा जाएगा।
Bhawani singh
ये रहे मौजूद

जनसभा की तैयारी के लिए एक बैठक ब्रजक्षेत्र कार्यालय पर हुई। बैठक में मुख्य रूप से बृज और बुंदेलखंड संगठन मंत्री भवानी सिंह, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा संयोजक प्रमोद गुप्ता, हरद्वार दुवे, अनिल चैधरी ,विधायक द्वय जी एस धर्मेश, जगन गर्ग, विजय दत्त पालीवाल, शिवशंकर शर्मा, केशो मेहरा, लोकसभा मीडिया प्रभारी विजय भदौरिया, रश्मि सिंह, वीरेंद्र अग्रवाल, भानु महाजन, दीपक खरे, डॉ. पार्थसारथी शर्मा, अशोक पिप्पल, अशोक कोटिया एडवोकेट, राजकुमार गुप्ता, विनोद अग्रवाल, प्रदीप खंडेलवाल, ममता शर्मा, अशोक शर्मा, गौरव राजावत, राकेश चैधरी, इरफान कुरैशी, दुष्यंत जादौन, अभिहित दुबे, धर्मेंद्र सिंह, भूपेंद्र चैधरी, विनोद अग्रवाल, भरत शर्मा, अनिरुद्ध भदौरिया, नेम सिंह राठौर, शशिकांत अवस्थी, रंजना पवार, ममता शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो