scriptलोकसभा चुनाव से पहले मायावती और अजित को भाजपा का तगड़ा झटका, ब्रज के दिग्गज नेता भाजपा में शामिल | Lok sabha election 2019 BSP Senior Leader and Ex RLD Leader Join BJP B | Patrika News

लोकसभा चुनाव से पहले मायावती और अजित को भाजपा का तगड़ा झटका, ब्रज के दिग्गज नेता भाजपा में शामिल

locationआगराPublished: Mar 07, 2019 01:23:49 pm

गठबंधन के बाद भी सपा, बसपा, रालोद, लोकदल के तमाम पूर्व नेताओं को चुनावी मौसम में भाजपा रास आ रही है।

Amit Shah

लोकसभा चुनाव से पहले मायावती और अजित को भाजपा का तगड़ा झटका, ब्रज के दिग्गज नेता भाजपा में शामिल

आगरा। जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, दल बदल का सिलसिला भी तेज होता जा रहा है। इस लड़ाई में अब तक भारतीय जनता पार्टी सब पर भारी पड़ती नजर आ रही है। गठबंधन के बाद भी सपा, बसपा, रालोद, लोकदल के तमाम पूर्व नेताओं को चुनावी मौसम में भाजपा रास आ रही है।
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने दूसरे दलों के तमाम नेतओँ की ‘बंपर भर्ती’ कर बड़ा दांव चला है। लखनऊ स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय और प्रदेश महामंत्री व ब्रज के प्रभारी गोविंद नरायण शुक्ल की मौजूदगी में ब्रज क्षेत्र के तमाम पूर्व बसपा, रालोद, लोकदल और निर्दल राजनीतिक मैदान में रहने वाले नेताओं ने भाजपा जॉइन की है।
मायावती को बड़ा झटका

इन नामों ने प्रमुख नाम हाथरस से राष्ट्रीय लोकदल के सिंबल पर सांसद रह चुकीं सारिका सिंह बघेल और बहुजन समाज पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी उदयन शर्मा का है। इसके साथ ही लोकसदल से मथुरा-बल्देव से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी निरंजन सिंह धनगर भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। निरंजन सिंह धनगर धनगर प्रमाणपत्र को लेकर चल रही पाल-बघेल समाज की नाराजगी को शांत करने के लिए भाजपा का बड़ा दांव हो सकते हैं।
चारों चेयरमैन भाजपा में शामिल

इसके अलावा मथुरा वृंदावन क्षेत्र के चारों निर्दलीय चेयरमैन भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनमें राया से निर्दलीय चेयरमैन राकेश शर्मा, सौंख से निर्दलीय चेयरमैन भरत सिंह, गोवर्धन से निर्दलीय चेयरमैन खेमचंद्र शर्मा, राधाकुंड से निर्दलीय चेरयमैन टिम्टू का नाम शामिल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो