scriptइन सीटों पर चुनाव के लिए आज रवाना होंगी मतदान टोलियां, वोटिंग 23 को | Lok sabha election 2019 election campaign sropped in mainpuri etah | Patrika News

इन सीटों पर चुनाव के लिए आज रवाना होंगी मतदान टोलियां, वोटिंग 23 को

locationआगराPublished: Apr 22, 2019 06:51:09 am

सभी राजनीतिक दलों और पुलिस-प्रशासन ने मतदान की तैयारी कर ली है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Lok Sabh Election 2019

सात सीटों पर चुनाव प्रचार बंद, 22 को रवाना होंगी मतदान टोलियां, वोटिंग 23 को

आगरा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार शाम पांच बजे बंद हो गया। 22 अप्रैल को मतदान टोलियां मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होंगी। 23 अप्रैल, 2019 को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदन होगा। सभी राजनीतिक दलों और पुलिस-प्रशासन ने मतदान की तैयारी कर ली है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
इन सीटों पर होगा चुनाव
बृज क्षेत्र में एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद में चुनाव होगा। रुहेलखंड में बरेली, आंवला, पीलीभीत और बदायूं सीट पर चुनाव होना है। इस तरह कुल सात सीटों पर मतदान होना है। शाहजहांपुर सीट पर मतदान चौथे चरण में होगा। सबसे कम छह प्रत्याशी फिरोजाबाद सीट पर हैं। सबसे अधिक 16 प्रत्याशी बरेली में हैं।

ये हैं प्रमुख प्रत्याशी
20- फिरोजाबाद (6 प्रत्याशी), महिला- शून्य
अक्षय यादव, सपा (गठबंधन), शिक्षा- स्नातक
डॉ. चन्द्रसेन जादौन, भाजपा , शिक्षा- एमबीबीएस
उपेन्द्र सिंह राजपूत, भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी
शिवपाल सिंह यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया, शिक्षा- स्नातक, बीपीएड
चौधरी बशीर, निर्दलीय
राजवीर, निर्दलीय

21-मैनपुरी (12 प्रत्याशी) महिला- शून्य

प्रेमपाल सिंह शाक्य, भाजपा, शिक्षा- बीटेक
मुलायम सिंह यादव, सपा (गठबंधन)- शिक्षा- एमए
ओमवीर लोधी, जनसेवा सहायक पार्टी
कुलदीप कुमार, भारतीय किसान पार्टी
चक्रपान, जन आदेश अक्षुणी सेना
तेज प्रताप सिंह यादव, मौलिक अधिकार पार्टी
रवीन्द्र सिंह कतर, भारतीय नवोदय पार्टी
रजत कुमार, भारतीय जन नायक पार्टी
श्याम सिंह, स्वतंक्ष जनताराज पार्टी
हरिओम शाक्य, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल
रवीन्द्र सिंह यादव, निर्दलीय
सवेन्द्र सिंह, निर्दलीय

22-एटा (14 प्रत्याशी), महिला-1 पीएसपी
कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव, सपा (गठबंधन)- शिक्षा- पीएचडी
राजवीर सिंह (राजू भैया), भाजपा, शिक्षा- बीए एलएलबी
अतर सिंह, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
अनुज कुमार, सुभाषवादी भारतीय समजावादी पार्टी
आनंद प्रकाश सिंह राजपूत, राष्ट्रीय बैकवर्ड पार्टी
नरेश चंद, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
भारत सिंह, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी
रश्मि यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, शिक्षा- पीएचडी
सूरज सिंह, जन अधिकार पार्टी
अशोक कुमार, निर्दलीय
इंद्रपाल, निर्दलीय
पार्वतीनंदन, निर्दलीय
सतेन्द्र कुमार पंडा, निर्दलीय
हरिओम, निर्दलीय
23-बदायूं (9 प्रत्याशी), महिला-1
धर्मेन्द्र यादव, सपा (गठबंधन), शिक्षा- परास्नातक
सलीम इकबाल शेरवानी, कांग्रेस, शिक्षा- स्नातक
डॉ. संघमित्रा मौर्या, भाजपा, शिक्षा- एमबीबीएस
कैलाश कुमार मिश्रा, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक
महेश श्रीवास्तव, कल्याणकारी जनतांत्रिक पार्टी
अतुल कुमार, निर्दलीय
कृपाशंकर शाक्य, निर्दलीय
स्वामी पगलानंद, निर्दलीय
हरी सिंह, निर्दलीय

24-आंवला (14 प्रत्याशी), महिला-3 (बसपा)
धर्मेन्द्र कश्यप, भाजपा, शिक्षा- मैट्रिक
रुचि वीरा, बसपा (गठबंधन) शिक्षा स्नातक
कुंवर सर्वराज सिंह, कांग्रेस- परास्नातक
मोहम्मद अतीक, नेशनल फिफ्टी-फिफ्टी फ्रंट
इरशाद अंसारी एडवोकेट, वंचित समाज इंसाफ पार्टी
ऋषिपाल, जनशक्ति एकता पार्टी
दिनेश कुमार, हिन्दुस्तान निर्माण दल
धर्मेन्द्र कुमार, शिवसेना
प्रमोद कुमार यादव, भारतीय कृषक दल
प्रीति कश्यप, भारतीय मजदूर एकता पार्टी
रामपाल शाक्य, बहुजन मुक्ति पार्टी
सुनील कुमार, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया)
लक्ष्मी निर्दलीय
हेमेन्द्र पाल सिंह, निर्दलीय

25-बरेली (16 प्रत्याशी), महिला-3
प्रवीन सिंह ऐरन- कांग्रेस, शिक्षा बीए-एलएलपी
भगवत सरन गंगवार- सपा (गठबंधन), शिक्षा- 12वीं
सतीश कुमार, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया
संतोष कुमार गंगवार, भाजपा, शिक्षा-बीएससी-एलएलबी
जगपाल सिंह यादव, अखंड समाज पार्टी
मनोज विकट, बहुजन न्याय दल
यतेन्द्र सिंह, बहुजन सम्यक
रहीस मियां, वंचित समाज इंसाफ पार्टी
राबिया अख्तर, खुसरो सेना पार्टी
लईक अहमद मंसूरी, नैतिक पार्टी
समन ताहिर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया- एमएड
उषा अग्रवाल, निर्दलीय
जावेद खान, निर्दलीय
नितिन मोहन, निर्दलीय
राकेश अग्रवाल एडवोकेट, निर्दलीय
सैयद राशिद अली चमन, निर्दलीय

26-पीलीभीत (13 प्रत्याशी), महिला-3
फिरोज वरुण गांधी, भाजपा, शिक्षा- एमएससी
हेमराज वर्मा, सपा (गठबंधन), शिक्षा- स्नातक
अनीता त्रिपाठी, शिवेसना
डॉ. भारत, जनता दल यूनाइटेड
डॉ. सीताराम राजपूत, सबका दल यूनाइटेड
संजय कुमार भारती, नैतिक पार्टी
मोहम्मद हनीफ, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया
उर्वशी सिंह, निर्दलीय
कैफ रजा खान, निर्दलीय
जाफरी बेगम, निर्दलीय
मुनेश सिंह, निर्दलीय
वरुण गांधी, निर्दलीय
सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, निर्दलीय
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो