scriptBIG BREAKING: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज, लगा ये आरोप | Lok sabha election 2019 FIR on Rajbabbar due to Code Of Conduct | Patrika News

BIG BREAKING: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज, लगा ये आरोप

locationआगराPublished: Apr 05, 2019 11:35:07 pm

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर पर फतेहपुर सीकरी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

Rajbabbar

Rajbabbar

आगरा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर पर फतेहपुर सीकरी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि चुनाव प्रचार में बिना अनुमति के वे वाहनों का काफिला लेकर चल रहे थे। राजबब्बर द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इससे पहले पुलिस ने काफिले में शामिल वाहनों की फोटोग्राफी व वीडियो ग्राफी भी
ये है मामला
फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर गुरुवार दोपहर क्षेत्र में प्रचार करने पहुंचे थे। उनके साथ वाहनों का बड़ा काफिला था। जब पुलिस ने ये देखा, तो इस काफिले की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई। इस दौरान काफिले में शामिल कुछ वाहनों को पकड़ भी लिया गया। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों तक दे दी गई। सूचना के काफी देर बाद तक स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौके पर नहीं पहुंच सके।
मुकदमा हुआ दर्ज
कस्बा चौकी प्रभारी अमित कुमार की तहरीर पर कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि इससे पूर्व बसपा प्रत्याशी श्रीभगवान उर्फ गुडडू पंडित पर भी आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हो चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो