script

Lok Sabha Election 2019: नोटबंदी और जीएसटी ने जिन व्यापारियों को किया था सबसे ज्यादा परेशान, जानिये अब क्या है उनका रुख

locationआगराPublished: Apr 07, 2019 12:59:12 pm

नोटबंदी और जीएसटी से जो व्यापारी सबसे ज्यादा परेशान दिखाई दिये थे, अब उनकी क्या राय है।

Merchants

Merchants

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 में व्यापारियों के लिये चुनावी मुद्दे क्या हैं। नोटबंदी और जीएसटी से जो व्यापारी सबसे ज्यादा परेशान दिखाई दिये थे, अब उनकी क्या राय है। इसके लिये पत्रिका टीम ने आगरा लोकसभा की एत्मादपुर विधानसभा के व्यापारियों से बात की। जानिये क्या कहते हैं व्यापारी…
ये बोले व्यापारी
एत्मादपुर के व्यापारी विश्वनाथ गुप्ता ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी का कोई असर नहीं है। व्यापारियों के लिये ये फायदा का सौदा साबित हुआ है। और यदि हम भाजपा के अलावा कहीं और वोट डालें तो कोई मानेगा भी तो नहीं। सभी कहते हैं, ये तो वैश्य हैं, भाजपा को ही वोट जायेगा। संजय गुप्ता ने कहा कि इस बार व्यापारियों के लिये वोट का आधार मोदी सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्य हैं। वहीं व्यापारी भूपेन्द्र लवानियां ने कहा कि विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ। मोदी सरकार ने जनता को लाइन में लगाने का काम किया है। व्यापारी अमित प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अखिलेश सरकार में जो विकास हुआ, वो किसी में नहीं हुआ। राजकुमार ने बताया कि मोदी जी का विकास देखिये। नोटबंदी यदि की, तो उसका फायदा भी बड़ा मिला है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

ट्रेंडिंग वीडियो