आगरा

LIVE भाजपा के रोड शो की तैयारी, उपमुख्यमंत्री का इंतजार, देखें वीडियो

तारघर मैदान पर भाजपा कार्यकर्ता और नेता जमा हो गए हैं। यहां से पूरे शहर में भ्रमण करना है।

आगराApr 16, 2019 / 12:45 pm

धीरेंद्र यादव

madhyapradesh-mahamukabla-2019

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के अंतर्गत आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आगरा सुरक्षित सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल आज रोड शो करेंगे। रोड शो की अगुआई उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। तारघर मैदान पर भाजपा कार्यकर्ता और नेता जमा हो गए हैं। यहां से पूरे शहर में भ्रमण करना है। उपमुख्यमंत्री आ जाएं तो रोड शो शुरू हो। आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। वीडियो में देखें तारघर मैदान पर क्या कर रहे हैं कार्यकर्ता।
गठबंधन की रैली शुरू होने का इंतजार

उधर, कोठी मीना बाजार मैदान पर सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की रैली होनी है। इसमें मायावती नहीं आ रही हैं। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह आ रहे हैं। मायावती अपने दूत के रूप में सतीश चंद्र मिश्र को भेज रही हैं। आंधी और बारिश ने रैली स्थल ध्वस्त कर दिया है। इससे कार्यकर्ता चिन्तित हैं।

Home / Agra / LIVE भाजपा के रोड शो की तैयारी, उपमुख्यमंत्री का इंतजार, देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.