scriptलोकसभा चुनाव 2019: इन सीटों पर सिर्फ अपनों से मुकाबला पर महाभारत की तरह जीत को मान चुके हैं अपना धर्म | Lok sabha election 2019 Mahabharata in Saifai family of Mulayam Yadav | Patrika News
आगरा

लोकसभा चुनाव 2019: इन सीटों पर सिर्फ अपनों से मुकाबला पर महाभारत की तरह जीत को मान चुके हैं अपना धर्म

लोकसभा चुनाव 2019 के रणक्षेत्र में तमाम योद्धा आमने सामने हैं, लेकिन सैफई परिवार में इस बार नजारा महाभारत जैसा है

आगराMar 15, 2019 / 10:43 am

धीरेंद्र यादव

लोकसभा चुनाव 2019 के रणक्षेत्र में तमाम योद्धा आमने सामने हैं, लेकिन सैफई परिवार में इस बार नजारा महाभारत जैसा है, जिसमें जंग अपनों से ही थी और जीत को ही धर्म माना जा रहा था। भगवान कृष्ण की तरह अहम भूमिका में मुलायम सिंह यादव नजर आ रहे हैं, जो अखिलेश और शिवपाल यादव में से किसी एक के नहीं, बल्कि दोनों के ही साथ हैं। ये युद्ध शुरू हो चुका है। शब्द रूपी बाणों से एक दूजे पर प्रहार किये जा रहे हैं।
Saifai family
यहां है अहम जंग
सबसे बड़ी जंग फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर मानी जा रही है। यहां से प्रो. राम गोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव के सामने चाचा शिवपाल यादव चुनावी मैदान में हैं। दोनों ओर से जीत का दावा किया जा रहा है। मौजूदा सांसद अक्षय यादव को हराने के लिये चाचा शिवपाल यादव ने पूरी ताकत झौंक दी है। वहीं अक्षय यादव और उनके पिता रामगोपाल यादव भी जीत को अपना धर्म मानते हुए शिवपाल सिंह यादव पर जमकर कटाक्ष करते नजर आ रहे हैं।
Mulayam Singh
IMAGE CREDIT: Saifai family
यहां भी सज रहा जंग का मैदान
फिरोजाबाद के बाद बात की जाये, तो एटा लोकसभा सीट पर भी कुछ ऐसी ही तैयारी चल रही है। अभी तक पत्ते खोले नहीं गये हैं, लेकिन चर्चा है कि मैनपुरी के सांसद तेज प्रताप यादव को समाजवादी पार्टी यहां से प्रत्याशी बना सकती है, तो वहीं शिवपाल यादव द्वारा प्रसपा से इस सीट पर अपने बेटे आदित्य यादव को चुनाव मैदान में उतारेन की चर्चा है। यदि ऐसा हुआ, तो यहां से दो भाई आमने सामने होंगे।
Mulayam Singh
मैनपुरी से खींचे हाथ
मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया, तो शिवपाल सिंह यादव ने भाई धर्म निभाते हुये, यहां से अपनी पार्टी के प्रत्याशी को ना उतारने का ऐलान कर दिया।

Home / Agra / लोकसभा चुनाव 2019: इन सीटों पर सिर्फ अपनों से मुकाबला पर महाभारत की तरह जीत को मान चुके हैं अपना धर्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो