scriptLok Sabha Election Phase II Voting Live: सपा जिलाध्यक्ष को दौड़ा – दौड़ा कर पीटा, परिजनों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो | Lok sabha Election 2019 Police lathi charge on samajwadi party preside | Patrika News

Lok Sabha Election Phase II Voting Live: सपा जिलाध्यक्ष को दौड़ा – दौड़ा कर पीटा, परिजनों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Apr 18, 2019 05:22:18 pm

लोकसभा चुनाव के दौरान सपा जिलाध्यक्ष और परिजनों पर पुलिस लाठीचार्ज, राम सहाय पुलिस गिरफ्त से भागे

Ram sahay yadav

Ram sahay yadav

आगरा। lok sabha election 2019 में आखिरकार पुलिस ने अपना रंग दिखा ही दिया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव और उनके परिजनों पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया है। राम सहाय यादव के खून निकला है, लेकिन वे पुलिस की गिरफ्तार से भागने में कामयाब गए।
प्रधान का फोन आया

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र महुआ खेड़ा गांव में सपा जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव अपनी पत्नी गीत देवी, बड़े भाई चक्रपाल यादव, निजीसचिव रामधन राजपूत, बेटी गीता यादव आदि के साथ वोट डालकर लौट रहे थे। रास्ते में महुआ खेड़ा के प्रधान का फोन आया कि पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया है। उनका दोष इतना है कि वे प्यासों को पानी पिला रहे थे। पुलिस समझ रही थी कि वोटर्स को रिश्वत दे रहे हैं। जब ग्रामीणों ने पुलिस के सामने विरोध किया तो उन्हें छोड़ दिया गया।
पुलिस से पूछने पर पिटाई

सपा जिलाध्यक्ष ने रास्ते में ही पुलिस की जीप रुकवाकर पूछा कि महुआ खेड़ा के प्रधानजी को क्यों पकड़ा था? यह पूछने पर पुलिस वाले आपे से बाहर हो गए। राम सहाय यादव की लाठी से पिटाई शुरू कर दी। राम सहाय यादव ने बचाव के लिए हाथ ऊपर किया तो उनके हाथ में चोट आ गई। साथ में भाई, पीए, पत्नी और बेटी को भी पीटना शुरू कर दिया। अफरा-तफरी मच गई।
महिलाओं को भी पीटा

गीता यादव ने पत्रिका को फोन पर बताया कि पुलिस वालों की संख्या 100 से अधिक थी। जब हमने कहा कि महिला पुलिस नहीं है तो महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हो, तो पुलिस वाले कहने लगे कि तू कौन है। जब कानून की बात कही तो पुलिस वाले माने और महिलाओं को छोड़ा। पापा और बड़े पापा की पिटाई करते रहे। फिर उन्हें जीप में डालकर कहीं ले गए। पापा तो किसी तरह पुलिस के चंगुल से बचकर निकल गए। उनके खून बह रहा था। फोन पर बातचीत के दौरान गीता बहुत घबराई हुई थी। उसने कहा कि यह क्या हो रहा है, कुछ समझ नहीं आ रहा है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो