scriptLok sabha Election 2019: ये कत्ल की रात, आँखों में सारी रात जाएगी… | Lok sabha Election 2019 polling in agra mathura Fatehpur sikri aligarh | Patrika News
आगरा

Lok sabha Election 2019: ये कत्ल की रात, आँखों में सारी रात जाएगी…

हर कार्यकर्ता और समर्थक तैयारी में है। बस्ते बांट दिए गए हैं। इसके बाद भी प्रत्याशियों को नींद नहीं आ रही है।

आगराApr 17, 2019 / 08:16 pm

धीरेंद्र यादव

Lok sabha Election 2019

Lok sabha Election 2019

आगरा। ये लोकसभा चुनाव है। प्रतिष्ठा का चुनाव है। करो या मरो का चुनाव है। सभी दलों और प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। हर कार्यकर्ता और समर्थक तैयारी में है। बस्ते बांट दिए गए हैं। इसके बाद भी प्रत्याशियों को नींद नहीं आ रही है। आँखों में ही सारी रात चली जाएगी। आज की रात कत्ल की रात है।
मतदाताओं की रखवाली
प्रत्याशियों के सामने समस्या है अपने मतदाताओं की रखवाली कैसे करें। मोहल्लों के क्षत्रप लगा दिए गए हैं। साम, दाम, दंड, भेद हर हथकंडा अपनाया जा रहा है। कुछ भी करो, वोटर को भटकने मत दो। कांग्रेस की प्रीता हरित को छोड़ दें तो बाकी सभी प्रत्याशी राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं। उन्हें सब पता है कि कौन क्या कर सकता है। भाजपा के पास संगठन और सत्ता की ताकत है। बसपा के पास अपना वोट बैंक है। उसके साथ अगर सपा और रालोद का वोट बैंक वाकई मिलता है, तो परिणाम रोमांचकारी हो सकते हैं।
धमक दूर तक जाएगी
बृज क्षेत्र में आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़ सीट पर 18 अप्रैल, 2019 को मतदान होना है। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और गठबंधन प्रत्याशियों के बीच है। केवल फतेहपुर सीकरी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर मुख्य मुकाबले हैं। ऐसा लगता है कि उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी को पीछे छोड़ दिया है। फतेहपुर सीकरी सीट पर राज बब्बर और राजकुमार चाहर के बीच लड़ाई देखने लायक होगी। परिणाम जो भी होगा, लेकिन इसकी धमक दूर तक जाएगी। मथुरा में भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी को लेकर भी लोगों में उत्सुकता है कि वे फिर से चुनाव जीत पाती हैं या नहीं।
इन्होंने किया प्रचार
भारतीय जनता पार्टी की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रचार किया। साथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने सभाएं कीं। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रचार किया। गठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद के अध्यक्ष अजित सिंह ने चुनाव प्रचार किया। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आनंद और महासचिव सतीश मिश्रा को भेजा। कांग्रेस के लिए यह चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण है कि यहां से न्याय रथ को हरी झंडी दिखाई गई। प्रगतिशील पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार के लिए कोई नहीं आया। आगरा सीट पर कांग्रेस की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रोड शो किया, लेकिन वे इसे बीच में ही छोड़कर चले गए।
प्रमुख प्रत्याशी
आगरा
1.प्रो. एसपी सिंह बघेल- भाजपा
2.मनोज सोनी- बसपा (गठबंधन)
3.प्रीता हरित- कांग्रेस

फतेहपुर सीकरी
1.राजकुमार चाहर- भाजपा
2.राज बब्बर- कांग्रेस
3.श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित- बसपा (गठबंधन)

अलीगढ़
1.सतीश कुमार गौतम- भाजपा
2.अजीत बालियान- बसपा (गठबंधन)
3.चौधरी बृजेन्द्र सिंह- कांग्रेस
हाथरस
1- राजवीर सिंह दिलेर -भाजपा
2- रामजीलाल सुमन – सपा (गठबंधन)
3- त्रिलोकी राम दिवाकर – कांग्रेस

मथुरा
1.हेमा मालिनी – भाजपा
2. कुंवर नरेन्द्र सिंह- रालोद (गठबंधनन)
3. महेश पाठक- कांग्रेस

UP News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebookपर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो