आगरा छावनी विधानसभा क्षेत्र के कोटली की बगीची स्थित कांशीराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्ष संख्या तीन में बूथ संख्या 466 पर पुनर्मतदान हो रहा है। सहायक निर्वाचन अधिकारी की लापरवाही के चलते पुनर्मतदान की नौबत आई है। इस मामले में अमीन संजय चौहान को सस्पेंड कर दिया गया है। आगरा लोकसभा सीट पर दूसरे चरण (18 अप्रैल, 2019) को मतदान हुआ था। बूथ संख्या 466 पर मतदान के दौरान सुबह 11:30 बजे ईवीएम खराब हो गई। तब तक 317 वोट डल पाए। इसके बाद दूसरी ईवीएम लगाई गई जिसमें 259 वोट पड़े। कुल मिलाकर 576 वोट पड़े। इन दोनों ईवीएम में से पहली ईवीएम को रिसीवर अमीन संजय चौहान की गलती से सदर तहसील में मोकपोल वाली ईवीएम में रखवा दिया गया, जबकि दूसरी ईवीएम को मंडी समिति के स्ट्रॉंग रूम में ही रखा गया। 30 अप्रैल को इस बारे में जानकारी मिली। चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजी गई। चार मई को पुनर्मतदान का आदेश आया। मतदान शाम छह बजे तक होगा।
उल्लेखनीय है कि 27 अप्रैल, 2019 को एत्मादपुर विधानसभा के बूथ संख्या 455 पर भी रिपोलिंग हो चुकी है। यहां पीठासीन अधिकारी की लापरवाही के चलते दोबारा मतदान की नौबत आई थी।
प्रो. एसपी सिंह बघेल, भाजपा
मनोज कुमार सोनी, बसपा (गठबंधन)
प्रीता हरित, कांग्रेस UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..