script

मतदाताओं में भारी उत्साह, सात बजे से पहले पहुंचे मतदान केन्द्रों पर, जानिए क्यों रहे वोट, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Apr 18, 2019 08:26:02 am

लोकसभा चुनाव 2019 एक त्योहार की तरह है। इसी कारण वोटर मतदान के प्रति उत्साहित हैं। मतदान केन्द्र पर सुबह 6.30 बजे ही पहुंच गए, जबकि मतदान शुरू हुआ सात बजे से।

मतदाता

वोटर

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 एक त्योहार की तरह है। इसी कारण वोटर मतदान के प्रति उत्साहित हैं। मतदान केन्द्र पर सुबह 6.30 बजे ही पहुंच गए, जबकि मतदान शुरू हुआ सात बजे से। उन्हें आधा घंटा इंतजार करने में कोई गुरेज नहीं था। मतदाताओं ने कहा कि वे विकास के लिए वोटिंग कर रहे हैं। देश के लिए वोटिंग कर रहे हैं।
हर कोई डाले वोट

ये नजारा दिखाई दिया फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सेंट थॉमस स्कूल, दहतोरा, शास्त्रीपुरम मतदान केन्द्र पर। महिला और पुरुष मतदाताओ ने कहा कि हम यहां देश के विकास के लिए वोट करने आए हैं। कुछ ने कहा कि वोटिंग हमारा अधिकार है। इसका उपयोग हर किसी को करना चाहिए।
कड़ी सुरक्षा

मतदान के दौरान मतदान केन्द्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखाई दिए। पुलिस वालों ने मोबाइल लेकर किसी को अंदर नहीं जाने दिया। वाहन भी दूर खड़े करवाए गए। बीएलओ मतदान केन्द्र के अंदर पर्ची बना रहे थे। उन्हें भी बाहर कर दिया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट सतत रूप से चलायमान थीं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

ट्रेंडिंग वीडियो